ओरिएंटल विश्वविद्यालय में मनाया राष्ट्रीय गणित सप्ताह
एवीएस न्यूज.भोपाल
ओरिएंटल विश्वविद्यालय, इंदौर राष्ट्रीय गणित दिवस 2025 को गणित सप्ताह के रूप में मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल के अनुदान सहयोग से मनाया गया । कार्यक्रम का प्रारम्भ विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता डॉ. अमित सक्सेना के उद्बोधन से हुआ, जिसमें उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों से उपस्थितजनों को अवगत कराया ।
यह आयोजन विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाने में सफल रहा। गणित सप्ताह के अंतर्गत विशेषज्ञ व्याख्यान, गणित प्रश्नोत्तरी तथा मॉडल एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रो.माया इंग्ले एवं प्रो. स्मिता वर्मा ने गणित की व्यावहारिक उपयोगिता पर व्याख्यान दिए। कार्यशाला का संचालन डॉ. रचना नवलखे द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम को प्रवीण ठकराल कुलाधिपति, प्रो. (डॉ.) ध्रुव घई उप-कुलाधिपति, गौरव ठकराल उप-कुलाधिपति, प्रो. (डॉ.) गरिमा घई मुख्य प्रबंध निदेशक, प्रो. (डॉ.) अमोल गोरे कुलपति एवं अजयेंद्र नाथ डिप्टी रजिस्ट्रार का मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के अंत में संयोजिका डॉ. रंजू यादव एवं सह संयोजिका डॉ. रेणुका राठौर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

