राजनीतिक हस्तक्षेप से भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स में पदनाम का दुरूपयोग : कार्यवाहक अध्यक्ष बन गए अब स्वयंभू अध्यक्ष! पदनाम का हो रहा अनाधिकृत दुरूपयोग
एवीएस न्यूज. भोपाल
राजधानी भोपाल के व्यापारियों की संस्था भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्टीज में राजनीतिक हस्तक्षेप से की बदौलत अब पदनाम का अनाधिकृत दुरूपयोग हो रहा है क्योंकि चेंबर के कार्यवाहक अध्यक्ष स्वयंभू अध्यक्ष बन गए हैं। जिसकी पुष्टि उनके द्वारा सोशल मीडिया (वॉट्सएप) भेजे जाने वालें संदेश में आकाश गोयल अध्यक्ष, भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज से होती है।

गौरतलब है कि व्यापारियों की संस्था में इन दिनों मनमानी और राजनीति हस्तक्षेप घर किए हुए है। जिस कारण अब रार के साथ चेंबर के मेंबर में असंतोष व्याप्त हो रहा है। ज्ञात हो कि डेढ़ महीने पहले हुई भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स की साधारण सभा की गई संस्था के चुनाव घोषणा के बाद से ही अति महत्वाकांक्षा और राजनीतिक हस्तक्षेप बढ़ा।
महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों की मनमानी रवैए से परेशान होकर चेंबर के अध्यक्ष डॉ.तेजकुलपाल सिंह पाली ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने को मजबूर हुए। पाली द्वारा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक हस्तक्षेप और मनमानी पूर्ण रवैए बीच संस्था के नियमित कार्य और चुनाव संपन्न कराने के लिए चेंबर के मेंबरों ने उपाध्यक्ष आकाश गोयल को चेंबर का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्ति किया, लेकिन अब आकाश गोयल स्वयंभू अध्यक्ष बन गए हैं। संस्था की गतिविधि (सदस्यता शुल्क जमा करने, आदि) की जानकारी सोशल मीडिया में जो भेज रहे हैं उसमें वे खुद को अध्यक्ष लिख रहे हैं।
मनमानी और महत्वाकांक्षा हो रही स्पष्ट तौर पर प्रदर्शित
कार्यवाहक अध्यक्ष के द्वारा स्वयंभू अध्यक्ष घोषित किए जाने से भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अन्य पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यों, मनोनीति सदस्यों और संस्था के सदस्यों में आक्रोश व्याप्त हो चला है। चेंबर के मेंबरों का स्पष्ट कथन है कि महामंत्री की शह पर कार्यवाहक अध्यक्ष जो स्वयंभू अध्यक्ष लिखने लग गए हैं उससे संस्था के उक्त पदाधिकारियों की मनमानी और महत्वाकांक्षा स्पष्ट तौर पर प्रदर्शित हो रही है।
चेंबर में चल रही मनमानी तरीके और नियम विरूद्ध अधिकारों के आधिकार अतिक्रमण की प्रक्रिया
संस्था में इस मनमानी तरीके से नियम विरूद्ध चल रहे अधिकारों के अतिक्रमण की प्रक्रियाओं के प्रति भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स में प्रबुद्ध व्यापारी वर्ग का कहना है कि चेंबर की वर्तमान व्यवस्था रास नहीं आ रही है और व्यापारियों में असंतोष व्याप्त है।
प्रबुद्धजनों कहना है कि कार्यवाहक अध्यक्ष आकाश गोयल द्वारा पदनाम का अनाधिकृत दुरूपयोग किया जा रहा है जिस महामंत्री आदित्य मनयां अपना पूर्ण समर्थन प्रदान कर रहे हैं।

