सरकारी महकमे के सहयोग से बिलकिसगंज के खुरानिया में भू-माफिया का शासकीय भूमि पर कब्जा
शिकायत और आरोपों के बाद भी राजस्व विभाग अधिकारी मौन, कार्रवाई करने के प्रति उदासीन
विशिष्ट रूप से शासन और प्रशासन के जिम्मेदारों का सहयोग अतिक्रमणकारियों को प्राप्त है
एवीएस न्यूज . .भोपाल
राजधानी के पास सीहोर जिले के अंतर्गत बिलकिसगंज (खुरानिया) में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और अवैध कब्जा करने वाले भू-माफिया सक्रिय है। जिसकी शिकायत जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री हेल्पलाईन पर भी हुई, लेकिन जिम्मेदार शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, अवैध कब्जा कर रहे भू-माफियाओं के खिलाफ कोई भी कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है।
शिकायतकर्ता ने कहा, जिम्मेदार कहीं न कहीं अवैध कब्जें में लिप्त
शिकायतकर्ताओं के अनुसार जिला प्रशासन और राजस्व विभाग के जिम्मेदार कहीं न कहीं भू-माफियाओं द्वारा शासकीय भूमि पर किए जा रहे अवैध कब्जें में लिप्त है। जिस कारण वे कोई भी कार्रवाई करने के प्रति उदासीन रवैया अपनाएं हुए है। आरोप हैं बिलकिसगंज (खुरानिया) में भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा जो किया जा रहा है उसमें विशिष्ट रूप से शासन और प्रशासन के जिम्मेदारों का सहयोग अतिक्रमणकारियों को प्राप्त है। जिसके वजह अतिक्रमण के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी होने के बाद भी प्रशासन के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
शिकायतकर्ता मेवाड़ा बोले, कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार से कर चुके हैं शिकायत
शिकायतकर्ता संतोष मेवाड़ा ने बताया कि इस संबध में जिला सीहोर के कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार सहित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि बीके शुक्ला की भूमि जो ग्राम खुरानिया में स्थित है उसकी देखभाल करता हूं।
पंकज परमार और राधेश्याम मेवाड़ा द्वारा किया जा रहा अवैध कब्जा
उक्त भूमि के पास में स्थित शासकीय भूमि है, जिस पर अनावेदक पंकज परमार और राधेश्याम मेवाड़ा निवासी बिलकिसगंज द्वारा अवैध कब्जा करने की कोशिश जारी है। इनके द्वारा पूर्व में भी कब्जा करने की कोशिश की थी, जिसकी शिकायत द्वारा स्थानीय थाना और वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की गई। जिसके उस पर 107/16 की कार्यवाही की गई थी, जिसके बाद भी उक्त लोग अपने साथ दल-बल के साथ दोबारा भूमि पर कब्जा कर रहे हैं।
एसडीएम और नायब तहसीलदार ने नहीं दिया जबाव
बिलकिसगंज (खुरानिया) में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण मामले को लेकर सीहोर जिले के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) तमन्या वर्मा और नयाब तहसीलदार अविनाश सोनानिया से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, लेकिन उक्त जिम्मेदारों ने कॉल रिसीव नहीं किया।
पटवारी बोले दिया जा रहा है नोटिस
बिलकिसगंज (खुरानिया) पटवारी नीरज जोशी ने भू माफियाओं द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे के मामले में कहा कि राजस्व अधिनियम एक्ट के तहत उक्त अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिए जा रहे हैं।

