एवीएस न्यूज..भोपाल 
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ टेलीकॉम सर्किल में रिलायंस जियो ने सबसे ज्यादा मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक जोड़े है। टेलीकॉम रेगुलेट्री अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की नवंबर 2025 की ताजा रिपोर्ट में एक बार फिर से जियो ने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहकों को जोड़ा है। नवंबर 2025 में रिलायंस जियो से 2.3 लाख नए मोबाइल ग्राहक जुड़े है। वहीं, जियो फाइबर और एफडब्ल्यूए और यूबीआर  जियो एयर फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस को  65  हजार से ज्यादा ग्राहकों ने अपनाया है। जबकि समान अवधि में एयरटेल के 97 हजार  और बीएसएनएल के 13 हजार मोबाइल ग्राहक बढ़े लेकिन  सबसे ज्यादा वाडाफोन-आईडिया के 1 लाख से ज्यादा मोबाइल ग्राहक कम हुए है।

 

जियो के मोबाइल ग्राहक 4.7 करोड़ और ब्रॉडबैंड ग्राहक संख्या 15 लाख से अधिक 
 ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में सभी टेलीकॉम कंपनियों के मोबाइल ग्राहकों की संख्या 8.2 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। वहीं,फिक्सड वायरलेस एक्सेस (एफडब्ल्यूए) और वायरलाइन ब्राडबैंड उपभोक्ता 29.7 लाख से ज्यादा है। इसमें जियो के मोबाइल ग्राहक 4.7 करोड़ और ब्रॉडबैंड ग्राहक  संख्या 15 लाख से कहीं अधिक है। साथ ही मार्केट शेयर पर गौर करें तो मोबाइल उपभोक्ता में बाजार हिस्सेदारी 60.6 फिसदी और ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा प्रदाता में मार्केट शेयर 59.6 प्रतिशत है।
 
कंपनी कर रही एआई टूल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान 
 साल 2025 भारत के डिजिटल सफर में एक निर्णायक मोड़ के रूप में दर्ज हुआ, जहां 5जी टेक्नोलॉजी ने न केवल नेटवर्क स्पीड बढ़ाई, बल्कि देश के डेटा उपयोग के तौर-तरीकों को ही बदल कर रख दिया। इस बदलाव के केंद्र में रहा रिलायंस जियो, जिसने बड़े पैमाने पर 5जी माइग्रेशन के जरिए भारत को एक नए डेटा युग में पहुंचा दिया। रिलायंस जियो ने एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई ) तकनीक को हर भारतीय तक पहुंचाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। कंपनी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न कॉलेजों में जाकर छात्रों को गूगल जेमिनी एआई, जियो एआई क्लासरूम और अन्य उन्नत एआई टूल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर रही है।
-
जियो की उन्नत स्टैडअलोन ट्रू5जी सेवा गांव-गांव तक 
जियो के पास मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में मौजूद कुल 5जी क्षमता का 70 फिसदी से ज्यादा हिस्सा है।जो कि दोनों प्रदेश के सभी 88  जिलों में उपलब्ध है। रिलायंस जियो की उन्नत स्टैडअलोन ट्रू5जी सेवा की पहुंच दोनों राज्यों के शहरी क्षेत्र के साथ गांव-गांव तक है। इसी वजह से उद्यमियों के साथ सुदूर इलाके में रहने वाले ग्रामीण उपभोक्ता की ब्रॉडबैंड सेवा के लिए पहली पसंद रिलायंस जियो की फाइबर और एयर फाइबर सर्विस है।