उन्नति पैनल ने मंदिर में मत्था टेककर किया चुनाव अभियान प्रारंभ
गोविन्द गोयल ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान, व्यापारियों का जनसमर्थन
एवीएस न्यूज ..भोपाल
चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री भोपाल के चुनाव की सरगर्मी दूसरे चरण में बढ़ गई है। मंगलवार को चेंबर के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार गोविंद गोयल ने उन्नति पैनल के समस्त उम्मीदवारों के साथ पीरगेट स्थित कर्फ्यू वाली माता मंदिर में मत्था टेक कर चुनावी रण में जनसंपर्क अभियान के बिगुल फूंका। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद गोयल के नेतृत्व में उन्नति पैनल के तमाम उम्मीदवारों ने चुनाव अभियान की शुरुआत कर सिंधी कॉलोनी शाहजहानाबाद, भवानी चौक मालीपुरा, इमामी गेट, कोहेफिजा और सिंधी मार्केट के चेंबर के व्यापारिक सदस्यों से भेंट की।
गोयल ने की मतदाताओं से की चेंबर के मुद्दों के साथ व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा
इस दरमियान गोविंद गोयल को व्यापारियों अपार स्नेह और जनसमर्थन प्राप्त हुआ। इस दौरान गोयल ने मतदाताओं से चेंबर के मुद्दों के साथ-साथ व्यापारियों की तमाम समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि समस्यों का निराकरण करने के साथ ही भोपाल चेंबर को प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ और प्रतिष्ठित संस्था बनाएंगे।
पुराने शहर में पार्किंग और अतिक्रमण की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित
गोयल ने मतदाताओं से कहा कि वह बीसीसीआई भोपाल को मध्य प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ चेंबर इकाई के रूप में बनाने के लिए संकल्पित हैं पुराने शहर में जो पार्किंग की और अतिक्रमण की समस्याओं का सामना व्यापारी भाइयों को करना पड़ता है उससे निजात दिलाना ही अब हमारा संकल्प रहेगा। इतना ही नहीं व्यापारियों के लिए चेंबर सदैव खुला रहेगा, जिन व्यापारी बंधुओं का पंजीयन अभी चेंबर में नहीं हो पाया है उन सब का पंजीयन करना पहली प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर अमित गोयल अरविंद जैन सुपारी, विनोद जैन एमपीटी ,संजीव जैन गेहूं , सुनील जैनाविन , प्रदीप सेवानी , हेमंत अग्रवाल , अमित कुमार बिंदल,अभिषेक जैन, आदित्य महेश सिंघई, अखिलेश मित्तल, अनिल मिश्रा, अमित जैन, सीएस भारत गुप्ता, मनोज कुमार साहू, राजीव साहू डब्बू ,सुलभ मित्तल सोनू भाभा सहित समस्त उम्मीदवार मौजूद रहे।

