व्यापारी बोले - भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स को मिला गोविंद गोयल के रूप में ऊर्जावान अध्यक्ष
आत्माराम सोनी.भोपाल
राजधानी भोपाल के प्रसिद्ध उद्योपति एवं समाजसेवी गोविंद गोयल भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नए मुखिया बन गए है। चेंबर को गोविंद गोयल के रूप में ऊर्जावान और समाजसेवी अध्यक्ष मिला है। यह बात राजधानी के व्यापारियों ने कहा।
शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के व्यापारियों और प्रतिनिधियों ने कहाकि अब 2026-2029 के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद गोयल के नेतृत्व में नवीन कार्यकारणी टीम एकजुटता के साथ व्यापारियों के लिए उनके कारोबार और सुरक्षित रखने के लिए शासन- प्रशासन के साथ एक समन्वय स्थापित कर समस्याओं का समाधान और निराकरण करेगी।
आशा है कि पुराने व्यापारिक शहर में पार्किंग समस्या का स्थायी समाधान होगा। पुराने शहर एवं प्रमुख बाजारों में मैकेनाइज्ड मल्टी-लेवल पार्किंग एवं लॉजिस्टिक परियोजना के लिए ठोस कार्य योजना का मुकाम मिलेगा। शहर के अंदर बाजारों में आवागमन को सुगम बनाने के लिए शासन-प्रशासन से स्थायी समाधान, जिससे व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नगर निगम व स्मार्ट सिटी मैनेजमेंट के साथ मिलकर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल को बढ़ावा देने में गोयल पुरजोर प्रयास करेंगें । जिससे सुगम पार्किंग से ग्राहकों की संख्या में वृद्धि और व्यापार को नया बल मिलेगा।

गोयल ने शुरुआती जीवन से व्यापार किया और व्यापारियों के बीच रहे : प्रमोद जैन हिमांशु
हिंमाशु फ्लोर मिल्स के सीएमडी प्रमोद जैन हिमांशु ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद को बधाई देते हुए कहाकि गोविंद गोयल शुरुआती जीवन से व्यापार किया और व्यापारियों के बीच रहे है। गोयल सभी तकलीफों, परेशानियों से भलीभांति परिचित हैं। अत: वे राजधानी के व्यापारियों के हितों के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे। उन्होंने कहाकि अब यहां पर कोई पैनल नहीं सब एक है चुनाव तो एक चयन करने का साधन जिसमें मतदाताओं को विकल्प के साथ संस्था के लिए कौन नेतृत्व और कार्य करेगा।

पूर्व अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली ने दी गोविंद गोयल को बधाई
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और प्रगतिशील पैनल का नेतृत्व करने वाले अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तेजकुलपाल सिंह पाली ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद गोयल सहित सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संदेश प्रेषित किया है। उन्होंने कहा कि भोपाल चेंबर के सभी सम्मानित सदस्यों का मैं हृदय से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने इस चुनाव में लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लिया और मुझे अपना बहुमूल्य समर्थन दिया। चुनाव परिणाम को मैं पूरे सम्मान के साथ स्वीकार करता हूं। आशा है कि चेंबर व्यापारी हितों के लिए मजबूती से कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहाकि संस्था का एक मूलमंत्र होना चाहिए कि सदस्यों का विशेष रूप से व्यापारियों के हितों के लिए सेवा भाव हो।

जीत के बाद उत्साह, व्यापारियों को नई उम्मीद
परिणाम घोषित होने और चेंबर की नई कार्यकारिणी को लेकर शहर के व्यापारियों में उत्साह की लहर है। गोविंद गोयल को बधाइयों का तांता लगा हुआ। व्यापारिक संगठनों और वरिष्ठ व्यापारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम चेंबर को अधिक सक्रिय, पारदर्शी और व्यापारी–हितैषी दिशा में आगे बढ़ाएगी। व्यापारी वर्ग को अब नई कार्यकारिणी से कर, जीएसटी, नगर निगम, प्रशासनिक समन्वय, बाजार विकास और व्यापारी सुरक्षा जैसे मुद्दों पर ठोस पहल की अपेक्षा है। भोपाल के व्यापारिक परिदृश्य में यह चुनाव एक नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

वृहद व्यापारिक ने बीसीसीआई में सभी समाजों के श्रेष्ठों का किया का निर्वाचन : नवनीत
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार प्रदेश महामंत्री और सर्राफा महासंघ भोपाल प्रवक्ता नवनीत अग्रवाल ने कहाकि जात-पात की करो विदाई, व्यापारी हम सब भाई भाई। इस भाव के साथ सभी व्यापारी बंधुओं ने जात- पात के विद्वेष पूर्ण विभाजनकारी दुष्प्रचार को मुंह तोड़ जवाब देते हुए इस वृहद व्यापारिक संगठन " बीसीसीआई" में सभी समाजों के श्रेष्ठों का निर्वाचन किया। चेंबर के नए मुखिया और नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद गोयल सहित सभी पदाधिकारी,कार्यकारणी का अभिनंदन करता हूं। इस वृहद निर्वाचन कार्य को निष्पक्ष पारदर्शी निर्विवाद तरीके से संपन्न करवाने वाले एडवोकेट पीसी कोठारी , सीए वैभव जैन सहित समस्त टीम का साधुवाद।

गोयल वरिष्ठ समाजसेवी, उद्योगपति,व्यापार जगत एवं उद्योग जगत की अच्छी समझ रखते हैं : अनुपम
अखिल भारतीय उधोग व्यापार मंडल मप्र के महासचिव अनुपम अग्रवाल ने कहाकि गोविंद गोयल के रूप में बीसीसीआई ऊर्जावान अध्यक्ष मिला है। गोयल वरिष्ठ समाजसेवी, उद्योगपति,व्यापार जगत एवं उद्योग जगत की अच्छी समझ रखते हैं। भोपाल की राजधानी के पुराने शहर में पार्किंग, यातायात, अतिक्रमण आदि की वजह से यहां का व्यापार दिन प्रतिदिन सिमटता जा रहा है। अत: गोयल के अध्यक्ष बनने बाद शहर व्यापारियों को आशा है की वे संस्था के मार्फत शासन एवं प्रशासन से उपरोक्त समस्यों का स्थाई हल निकालेगें। गोयल केअध्यक्ष बनने से प्रदेश के प्रत्येक व्यापारियों एवं उद्योगपतियों को अनेको आशाएं जागृत हो गई है।

चेंबर संगठन के लिए एक नई दिशा, नई सोच और नई ऊंचाइयों की शुरुआत: संजीव गर्ग
सराफा व्यवसायी संजीव गर्ग (गांधी) ने कहाकि भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के वर्ष 2026 के लोकतांत्रिक चुनाव में यह विजय केवल एक चुनावी सफलता नहीं है, बल्कि यह समूचे उद्योग-व्यापार जगत एवं चेंबर संगठन के लिए एक नई दिशा, नई सोच और नई ऊंचाइयों की शुरुआत है। उन्होंने कहाकि आज आवश्यकता है कि चेंबर केवल एक संस्था न रहकर, छोटे-बड़े सभी व्यापारियों को एक ही सूत्र में पिरोने वाला सशक्त मंच बने,जहां हर व्यापारी एक मोती की तरह जुड़ा हो और उसका भविष्य सुरक्षित, उज्ज्वल एवं सशक्त हो। उन्होंने कि चेंबर की भूमिका केवल होली-दीपावली मिलन समारोह तक सीमित न रहे, बल्कि यह निरंतर मार्गदर्शन और समाधान का केंद्र बने यही हमारी अपेक्षा और आग्रह है।

