एवीएस न्यूज.  मुंबई  
भारत का सबसे बड़ा घरेलू वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ज़ी5 ने बहुप्रतीक्षित नोयर थ्रिलर फिल्म केनेडी का प्रीमियर कर दिया है। इस फिल्म को प्रसिद्ध फिल्मकार अनुराग कश्यप ने लिखा और निर्देशित किया है। अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में सराहना और दर्शकों का प्यार बटोरने के बाद अब केनेडी हिंदी ज़ी5 पर विशेष रूप से स्ट्रीम हो रही है, जिससे भारतीय दर्शक आखिरकार इसकी गहरी, रहस्यमयी और सघन दुनिया का अनुभव कर सकेंगे।
केनेडी एक दमदार मुंबई नॉयर फ़िल्म है जो केनेडी उदय शेट्टी (राहुल भट्ट) की कहानी बताती है, वह एक पूर्व पुलिसवाला है, जो अब कॉन्ट्रैक्ट किलर बन चुका है। वह एक कैब ड्राइवर के तौर पर दोहरी ज़िंदगी जीता है, और भ्रष्ट पुलिस कमिश्नर रशीद खान के लिए हत्याएँ करता है। अपने बेटे को खोने और टूटे हुए परिवार के दर्द से जूझता केनेडी, एक ऐसे शहर में अपने गुनाहों से मुक्ति की तलाश करता है, जो उसे उसके अतीत से भागने नहीं देता।

 फिल्म में राहुल भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आते हैं। उनके साथ सनी लियोनी, मोहित टाकलकर, मेघा बर्मन, आमिर दलवी, अभिलाष थपलियाल और करिश्मा मोदी अहम किरदारों में दिखाई देते हैं। सभी कलाकार अपने-अपने अभिनय से केनेडी की उदास, टूटी-बिखरी और अंधेरी दुनिया को और गहराई प्रदान करते हैं। यह फिल्म एक गहरे और सघन वातावरण से बुनी गई कथा प्रस्तुत करती है, जो खामोशी, भीतर सुलगते आक्रोश और अस्तित्व की जद्दोजहद से भरी है।
फिल्म की प्रभावशाली दृश्य पहचान को और मजबूत बनाते हुए, केनेडी ब्रांडेड कार के साथ एक विशेष रूप से तैयार किए गए फोटो-ऑप प्रमोशन का अहम आकर्षण बना। राहुल भट्ट और सनी लियोनी मीडिया से बातचीत के लिए इसी ब्रांडेड कार में पहुंचे, जिसने तुरंत सबका ध्यान खींच लिया और फिल्म की नॉयर दुनिया को जीवंत कर दिया। फिल्म में यह कार विशेष विज़ुअल महत्व रखती है, राहुल का किरदार इसे चलाते हुए नजर आता है, जबकि सनी का किरदार इसमें एक पैसेंजर के तौर पर दिखाई दे रहा है। इस तरह यह कार केनेडी की कहानी का एक मज़बूत हिस्सा बन गई। इससे पहले काला घोड़ा आर्ट फेस्टिवल में ट्रेलर लॉन्च के दौरान भी राहुल भट्ट, सनी लियोनी और अनुराग कश्यप ने इसी कार के साथ पोज़ दिया था, जिससे प्रमोशन के दौरान एक सुसंगत और यादगार विज़ुअल पहचान बनी।


अनुराग कश्यप ने कहा, “केनेडी मेरी बनाई हुई सबसे निजी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का सफ़र काफ़ी लंबा रहा है, लेकिन फिल्म समारोहों में मिली लगभग हर प्रतिक्रिया ने यह साबित किया कि हमने इस फिल्म को जिस तरह बनाया, वह फैसला सही था। ट्रेलर आपको केनेडी की दुनिया से परिचित कराता है,एक ऐसा इंसान जो बाहर से हिंसक है, लेकिन अंदर से गहराई से टूटा हुआ है। मुझे खुशी है कि ज़ी5 इस फिल्म को दर्शकों तक उसके असली और बिना किसी बदलाव वाले रूप में ला रहा है।

राहुल भट्ट ने साझा किया, “केनेडी का किरदार निभाना मेरे लिए एक बदलाव भरा अनुभव रहा। वह अकेला है, गुस्से से भरा है, कमज़ोर है और लगातार अपने अतीत से भाग रहा है। उसकी खामोशी और गुस्से के साथ जीना भावनात्मक रूप से थका देने वाला था, लेकिन साथ ही बेहद संतोषजनक भी। फिल्म समारोहों में दर्शकों का फिल्म से जुड़ना देखकर मुझे भरोसा मिला, और अब मैं उत्साहित हूँ कि दर्शक आखिरकार केनेडी की यात्रा, उसके दर्द और उसकी मुक्ति की तलाश को महसूस कर पाएँगे।


सनी लियोनी ने कहा, “केनेडी ने मुझे एक कलाकार के रूप में बिल्कुल अलग भावनात्मक दुनिया में पहुंचा दिया। चार्ली का किरदार रहस्यमय, नाज़ुक और मजबूत है। उसकी यात्रा को निभाना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ संतोष देने वाला अनुभव भी रहा। अनुराग कश्यप के साथ काम करते हुए मैंने बहुत कुछ सीखा और संवाद से ज़्यादा खामोशी पर भरोसा करना सीखा, जो मेरे लिए एक शानदार अनुभव था। इस फिल्म ने मुझे ऐसे तरीकों से चुनौती दी, जैसा मैंने पहले कभी महसूस नहीं किया था, और इसके लिए मैं दिल से आभारी हूं। मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूँ कि दर्शक इस फिल्म को देखें और इसकी अंधेरी लेकिन खूबसूरत दुनिया को जानें।