सीडीपी ने लैंक्सेस को पर्यावरण सुरक्षा के लिए ‘ए’ लिस्ट में शामिल किया
लैंक्सेस फिर से सीडीपी क्लाइमेट A लिस्ट में, दुनिया के शीर्ष 4% कंपनियों में शामिल
एवीएस न्यूज. मुंबई
क्लाइमेट प्रोटेक्शन पहल सीडीपी ने स्पेशियलिटी केमिकल्स कंपनी लैंक्सेस को एक बार फिर पर्यावरण सुरक्षा के लिए ‘ए’ लिस्ट में शामिल किया है। लैंक्सेस ने लगातार सांतवी बार यह उपलब्धि हासिल की है। “ए” रेटिंग के साथ यह कंपनी दुनिया की 22,100 से अधिक कंपनियों में शीर्ष 4 प्रतिशत में आती है। सीडीपी ने लैंक्सेस की बिज़नेस रणनीति, लक्ष्य निर्धारण, उत्सर्जन में कमी, क्लाइमेट-फ्रेंडली उत्पाद, गवर्नेंस और वैल्यू चेन क्षेत्रों में विशेष रूप से सकारात्मक रेटिंग दी है।
सीडीपी के विशेषज्ञ उन कंपनियों को “ए” रेटिंग देते हैं जो क्लाइमेट प्रोटेक्शन के उपायों को पूरी पारदर्शिता के साथ लागू करती हैं। इसके तहत सत्यापित रणनीतियाँ, विज्ञान-आधारित लक्ष्य और मौजूदा क्लाइमेट प्रोटेक्शन प्लान को महत्व दिया जाता है।जल प्रबंधन के क्षेत्र में भी लैंक्सेस ने शानदार प्रदर्शन किया है। सीडीपी ने कंपनी को ए- ग्रेड दिया, जो दूसरे सर्वोत्तम स्तर के बराबर है। लैंक्सेस लगातार 2012 से सीडीपी को रिपोर्टिंग कर रही है।
इकोवाडिस ने भी दी गोल्ड रेटिंग की पुष्टि
दिसंबर 2025 में सस्टेनेबिलिटी प्लेटफॉर्म इकोवाडिस ने लैंक्सेस का मूल्यांकन किया। 100 में से 83 अंक प्राप्त करके कंपनी ने पिछले साल के प्रदर्शन से बेहतर परिणाम हासिल किया और शीर्ष 2 प्रतिशत कंपनियों में शामिल हुई। इस रेटिंग के साथ लैंक्सेस के गोल्ड स्टेटस की फिर से पुष्टि हुई। लैंक्सेस एजी के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य हुबर्ट फिंक का कहना है: “सीडीपी और इकोवाडिस की ताजा रेटिंग्स यह साबित करती हैं कि सस्टेनेबिलिटी पर हमारा फोकस अंतरराष्ट्रीय मानक तय कर रहा है। हमारी यह प्रगति हमारे ग्राहकों के लिए भी फायदेमंद है, जो अपनी सस्टेनेबिलिटी लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं।
प्रमुख संस्थाओं द्वारा मान्यता
सीडीपी एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो कंपनियों के ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन, जल प्रबंधन और जंगल संरक्षण पर वार्षिक डेटा इकट्ठा करता है। 2025 में 22,100 से अधिक कंपनियों ने अपनी रिपोर्ट सबमिट की। सीडीपी प्लेटफॉर्म को मार्केट स्टैंडर्ड माना जाता है और यह वैश्विक सूचीबद्ध बाजार का आधा हिस्सा कवर करता है। इकोवाडिस वैश्विक सप्लाई चेन के लिए प्रमुख सस्टेनेबिलिटी जानकारी देने वाला प्लेटफॉर्म है। 1,50,000 से अधिक कंपनियां इकोवाडिस रेटिंग और अन्य समाधान का उपयोग करती हैं। लैंक्सेस के अधिकांश ग्राहकों और सप्लायर्स के लिए यह रेटिंग कंपनी की सस्टेनेबिलिटी क्षमता का मुख्य मापदंड है।

