बफर जोन में अतिक्रमण : रेंजर की कार्यवाही एक ही दिन में पकड़े गए तीन ट्रेक्टर
बजरंग बाहदुर सोनी . मानपुर
उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा मुख्यालय स्थित विश्व विख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन में लगातार हो रहे अतिक्रमण की सूचना मिलने पर क्षेत्र संचालक डॉ अनुपम सहाय के निर्देशन एवं उप संचालक पीके वर्मा के मार्गदर्शन में उप वनमंडलाधिकारी मानपुर एवं परिक्षेत्र अधिकारी मानपुर की अगुआई में दिन मंगलवार को बीट कुचवाही अंतर्गत जंगल में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध वन विभाग द्वारा कार्यवाही की गई उक्त कार्यवाही के दौरान तीन ट्रैक्टर अलग अलग जगह वन भूमि में जोताई करते पाया गया जिन्हे जप्त कर वन परिक्षेत्र में खड़ा कराया गया।
तीनों ट्रैक्टरों को जप्त
मिली जानकारी अनुसार बीट कुचवाही के कक्ष क्रमांक PF 343, स्थान सेंडहा हार से एक नग स्वराज 834 XM ट्रैक्टर मय कल्टीवेटर जिसका वाहन क्रमांक: MP 54 A 3042 ट्रैक्टर मालिक सोहैल खान, निवासी कुचवाही वहीं दूसरा बीट कुचवाही के कक्ष क्रमांक PF 343, स्थान सेंडहा हार से एक नग ट्रैक्टर क्रमांक MP 54 A 5549 ट्रैक्टर चालक रामकरण यादव निवासी कुचवाही तो वहीं तीसरा ट्रैक्टर वाहन बीट कुचवाही के कक्ष क्रमांक PF 339, स्थान महादेव के पास से एक नग पावरटेक 439 ट्रैक्टर मय कल्टीवेटर जिसका चेचिस नंबर: T053550883BK ट्रैक्टर मालिक लाला चौधरी निवासी सिगुड़ी (मानपुर) उक्त तीनों ट्रैक्टरों को जप्त कर परिक्षेत्र मानपुर के प्रांगण में खड़ा कराया गया कार्यवाही में मुख्य रूप से रविशंकर महोबिया उप वन क्षेत्रपाल परिक्षेत्र सहायक कुचवाही,सुनील कुमार गुप्ता परिक्षेत्र सहायक मानपुर,रोशन लाल तिवारी परिक्षेत्र सहायक मानपुर विक्रम सिंह सिकरवार बीट गार्ड माला,राजेश गामड़ बीट गार्ड पटेहरा भाग एक,राजेंद्र कुमार,नरेंद्र कुमार प्रजापति,गार्ड गुरवाही एवं बीटगार्ड कुचवाही एवं अन्य वन कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही उपरोक्त कार्यवाही वन विभाग द्वारा अवैध अतिक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से की गई कार्यवाही में भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत वन भूमि पर अतिक्रमण करने पर कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है
ग्राम उर्दना में दर्जनों एकड़ वन भूमि पर रेत चोर का कब्जा
मिली जानकारी अनुसार मानपुर मुख्यालय के ग्राम उर्दना में करीब दर्जनों एकड़ वन भूमि पर स्थानीय रेत चोर द्वारा कब्जा कर लिया गया है और अपने स्वयं के उपकरण से खेत खलिहान बना लिया गया है जिसे वन अमले ने मुक्त कराने की कई बार कोशिश की लेकिन असफलता हाथ लगी सासन प्रशासन से जनपेक्षा है की संबंधित मामले को भी संज्ञान में लिया जाए और ग्राम उर्दना में गुंडा गर्दी के दम पर रेत चोर द्वारा किए गए वन भूमि को योजनाबद्ध तरीके से मुक्त कराने की पहल की जाए ताकि लगातार सिकुड़ रहे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन की भूमि को सुरक्षित किया जा सके

