सीबीओए का सराहनीय सामाजिक सरोकार: शिक्षा से रोशन हुआ नालचा का भविष्य
एवीएस न्यूज ..भोपाल
केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (सीबीओए ) के जनरल सक्रेटरी के. रवि कुमार ने केनपाल के बैनर तले धार जिले के नालचा ग्राम स्थित एक स्कूल शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय कागदीपुरा में छोटे-छोटे बच्चों को अध्ययन सामग्री और खेल का सामान भेंट कर एक प्रेरणादायक पहल की। यह केवल सामग्री का वितरण नहीं था, बल्कि उन नन्हे सपनों में विश्वास और आत्मविश्वास भरने का एक सशक्त प्रयास था।
इस सामाजिक कार्य में सीबीओए के वाइस प्रेसिडेंट केके त्रिपाठी, स्कूल के प्रिंसिपल सुभाष यादव, सीबीओए के मनीष चतुर्वेदी, राहुल सोनी, कुणाल गावड़े, अंकुश, नीरज सोनी, शिव परवानी और कृष्णगोपाल तथा केनरा बैंक नालचा शाखा से कौशल सिंह की सक्रिय सहभागिता रही। सभी साथियों ने बच्चों के साथ समय बिताया, उनका उत्साह बढ़ाया और उन्हें आगे बढऩे की प्रेरणा दी।
के. रवि कुमार ने कहा कि जब हम बच्चों के हाथ में किताब और दिल में हौसला देते हैं, तब एक मजबूत राष्ट्र की नींव रखी जाती है। सीबीओए का यह प्रयास यह संदेश देता है कि संगठन केवल बैंकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरी संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभा रहा है।

