ग्रीन गोल्ड एनिमेशन ने फैबर-कैसल इंडिया के साथ की साझेदारी
एवीएस न्यूज .हैदराबाद
एनिमेशन और कैरेक्टर एंटरटेनमेंट कंपनी ग्रीन गोल्ड एनिमेशन ने फैबर-कैसल इंडिया के साथ एक अहम लाइसेंसिंग साझेदारी की घोषणा की। यह फैबर-कैसल की पहली लाइसेंस्ड कैरेक्टर कोलैबोरेशन है, जिसके तहत भारत के सबसे लोकप्रिय एनिमेटेड किरदार छोटा भीम को खासतौर पर तैयार की गई स्टूडेंट आर्ट और क्रिएटिव प्रोडक्ट्स की रेंज में पेश किया जाएगा।
यह साझेदारी रचनात्मकता, सीखने और एक बेहद पसंद किए जाने वाले भारतीय किरदार को एक साथ लाती है। यह सहयोग ग्रीन गोल्ड एनिमेशन की उस रणनीति का अहम हिस्सा है, जिसके तहत छोटा भीम की मौजूदगी को स्क्रीन से आगे बढ़ाकर रोजमर्रा की जिदगी से जोड़ा जा रहा है। इससे छोटा भीम की पहचान एक मजबूत और पीढिय़ों से जुड़ी भारतीय बौद्धिक संपदा के रूप में और मजबूत होती है।
साझेदारी के पहले चरण में फैबर-कैसल इंडिया छोटा भीम थीम वाले कई स्टूडेंट आर्ट प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगा, जिनमें वॉटरकलर केक, वैक्स क्रेयॉन्स, पोस्टर कलर्स, स्केच पेन, ऑयल पेस्टल्स और खास तौर पर डिज़ाइन किए गए क्रिएटिव बंडलिंग किट्स शामिल हैं। इस रेंज का उद्देश्य बच्चों की कल्पनाशक्ति और कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना है, साथ ही छोटा भीम के साथ उनके भावनात्मक जुड़ाव को और गहरा करना है।
ग्रीन गोल्ड एनिमेशन के संस्थापक और सीईओ राजीव चिलका ने कहाकि छोटा भीम एक टेलीविजन किरदार से आगे बढक़र भारत के बच्चों के बचपन का हिस्सा बन चुका है। फैबर-कैसल इंडिया के साथ यह साझेदारी हमारे उस विजन का विस्तार है, जिसके तहत हम छोटा भीम को सीखने और रचनात्मकता के रोजमर्रा के पलों का हिस्सा बनाना चाहते हैं।
एक वैश्विक स्तर पर सम्मानित ब्रांड के साथ काम करना हमें उद्देश्यपूर्ण लाइसेंसिंग इकोसिस्टम तैयार करने और बच्चों को प्रेरित करने का अवसर देता है। इस लांच को 360-डिग्री प्रमोशनल रणनीति के तहत सपोर्ट किया जाएगा, जिसमें डिजिटल कैंपेन, सोशल मीडिया स्टोरीटेलिंग, क्रिएटिव यूजेज कंटेंट और चुनिंदा बाजारों में रिटेल एक्टिवेशंस शामिल होंगी।

