रिलायंस जियो एआई से जोड़ रहा मप्र-छग के कॉलेज छात्रों को , दिया जा रहा व्यावहारिक प्रशिक्षण
एवीएस न्यूज.भोपाल
रिलायंस जियो ने एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई ) तकनीक को हर भारतीय तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। कंपनी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न कॉलेजों में जाकर छात्रों को गूगज, जेमिनी एआई, जियो एआई क्लासरूम और अन्य उन्नत एआई टूल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। जियो के विशेषज्ञ अधिकारी कॉलेज कैंपस में छात्रों को एआई तकनीक की उपयोगिता, भविष्य की संभावनाओं और रोजगारपरक लाभों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इस प्रशिक्षण के माध्यम से छात्रों को बताया जा रहा है कि वे गूगज जेमिनी एआई की मदद से अपनी पढ़ाई, प्रोजेक्ट्स, प्रेजेंटेशन, कंटेंट क्रिएशन और भविष्य की नौकरियों के लिए खुद को कैसे बेहतर तरीके से तैयार कर सकते हैं।
जियो जेमिनी प्रो प्लान अब सभी 5जी ग्राहकों के लिए मुफ्त
रिलायंस जियो ने अपने एआई ऑफर्स में बड़ा अपडेट करते हुए घोषणा की है कि जियो जेमिनी प्रो प्लान अब सभी जियो अनलिमिटेड 5जी उपभोक्ताओं के लिए पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध होगा। इस प्लान में गूगल का उन्नत जेमिनी 3 मॉडल शामिल है, जो अधिक स्मार्ट, तेज और सटीक एआई अनुभव प्रदान करता है। पहले यह सुविधा केवल सीमित उपयोगकर्ताओं तक सीमित थी, लेकिन अब इसे सभी 5जी उपभोक्ताओं के लिए लागू कर दिया गया है।
35,100 रुपए का लाभ, 18 महीनों तक मुफ्त एआई सेवा
कंपनी के अनुसार, सभी जियो अनलिमिटेड 5ज ग्राहक जियो जेमिनी प्रो प्लान का लाभ 18 महीनों तक बिना किसी शुल्क के ले सकेंगे। इस अवधि में मिलने वाली कुल सेवाओं का मूल्य लगभग 35,100 रुपए होगा। यह सेवा शुरू हो गई है , जिसे उपभोक्ता मायजियों एप में “क्लेम नाऊ” विकल्प पर क्लिक कर तुरंत सक्रिय कर सकेंगे।
जियो का मुफ्त एआई क्लासरूम कोर्स भी शुरू
युवा शिक्षार्थियों के लिए जियो ने चार सप्ताह का मुफ्त ऑनलाइन एआई क्लासरूम कोर्स भी शुरू किया है। इस कोर्स में प्रतिभागियों को विभिन्न एआई टूल्स, उनके उपयोग, वास्तविक उदाहरणों और व्यावहारिक प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कोर्स को कोई भी विद्यार्थी या प्रोफेशनल डेस्कटॉप, लैपटॉप, पर्सनल कंप्यूटर या जियोपीसी पर आसानी से पूरा कर सकता है।

