भोपाल। पीएनबी मेटलाइफ ने पुराने विज्ञापन होर्डिंग और बैनर से 1 हजार पर्यावरण–अनुकूल स्कूल बैग बनाए और इन्हें मध्य प्रदेश के बच्चों को भेंट दे दिए। पीएनबी मेटलाइफ ने कोहका फाउंडेशन के साथ मिलकर 32 हजार वर्ग फुट से अधिक फ्लेक्स और बैनर सामग्री से ये बैग तैयार किए। इन बैगों के साथ पांचवीं से बारहवीं कक्षा तक के छात्रों को एक संपूर्ण स्कूल किट भी दी गई, जिसमें नोटबुक, स्टेशनरी सेट और बैग टैग शामिल था।

पीएनबी मेटलाइफ के चीफ मार्केटिंग एवं कम्युनिकेशन ऑफिसर सौरभ लोहटिया ने कहाकि यह पहल केवल अपसाइक्लिंग नहीं है, बल्कि हमारे इस विश्वास का प्रतीक है कि हर बच्चे को शिक्षा पाने के लिए सही संसाधन मिलने चाहिए। कंपनी की 155 शाखाओं में मजबूत उपस्थिति है और बैंकिंग साझेदारियों के माध्यम से 20,000 से अधिक स्थानों पर ग्राहकों तक पहुंच है।