बीएचईएल एजुकेशनल वेलफेयर विंग में नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर का समापन
छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति, छात्रों ने नाटक के माध्यम से कम्प्यूटर के महत्व को बताया
एवीएस न्यूज, भोपाल।
बीएचईएल एजुकेशनल वेलफेयर विंग में पन्द्रह दिवसीय चलाए जा रहे नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में क्लब की अध्यक्षा रोजी उपाध्याय उपस्थित थीं। कार्यक्रम में उपाध्याय का स्वागत संस्था की उपाध्यक्षा ललिता चटर्जी ने किया।
अपने संबांधन में रोजी उपाध्याय ने कहा कि आज के समय में सभी को कम्प्यूटर का ज्ञान होने के साथ ही नई-नई जानकारी प्राप्त करते रहना चाहिए। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
‘कंप्यूटर का ज्ञान बढ़ाओ, डिजीटल भारत को आगे बढ़ाओ” का संदेश दिया
कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दीं एवं छात्रों ने नाटक के माध्यम से कम्प्यूटर के महत्व को बताते हुए ‘कंप्यूटर का ज्ञान बढ़ाओ, डिजीटल भारत को आगे बढ़ाओ” का संदेश दिया। अंत में अध्यक्षा द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान किए गए। इस अवसर पर सभी केन्द्रों की उपाध्यक्षा योगिता बघेल, प्रीती अग्रवाल, अनुजा मजूमदार एवं मंजु पटेल सहित अन्य सदस्या मौजूद थीं। कार्यक्रम का संचालन संस्था की सचिव मंजु शौरी एवं कोषाध्यक्ष वीना बरनवाल ने आभार व्यक्त किया।






