प्रगतिशील पैनल के पाली बोले- व्यापारियों को मुख्यधारा से जोडऩे वन टाइम सेटलमेंट के साथ गतिविधि शुल्क कम करने की है वचनबद्धता 
 

एवीएस न्यूज .भोपाल
आज चेंबर को भाषणों से नहीं, संतुलित निर्णयों से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। ऐसा नेतृत्व जो बिना दिखावे के काम करे, संवाद से समाधान निकाले और हर व्यापारी का विश्वास बनाए। आपका साथ चेंबर की नई पहचान बनेगा जिससे व्यापारियों का भविष्य और मजबूत होगा। जो आपके दर्द को समझे, वही सही नेतृत्व है, चेंबर को चाहिए अनुभवी और जमीनी सोच। यह सोच और कथन है व्यापारियों और व्यापारिक संगठन की शीर्ष संस्था भोपाल चेंबर ऑफ कॉमस एंड इंडस्ट्री के त्रैवार्षिक चुनाव में प्रगतिशील पैनल की नेतृत्व कर रहे और अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तथा पूर्व चेंबर के  अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली का।

 
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तेजकुलपाल सिंह पाली ने समस्त प्रगतिशील पैनल की ओर से वचनबद्धता प्रदर्शित करते हुए कहा कि चेंबर में करीब 6 हजार सदस्य है लेकिन 2200 से अधिक मेंबरों को मताधिकार प्राप्त है शेष मताधिकार से वंचित है क्योंकि वे गतिविधि शुल्क जमा नहीं कर पाएं। लेकिन ऐसे वंचित मेंबरों को मुख्यधारा में लाने के लिए हमारी पैनल जीत के बाद वन टाइम सेटलमेंट करने के साथ ही गतिविधि शुल्क को भी कम करने के वचनबद्ध हैं। 


व्यापारिक और राजनैतिक समीकरणों पर संवाद के उद्देश्य से पाली पहुंचे भाजपा कार्यालय  
प्रगतिशील पैनल के अध्यक्ष प्रत्याशी तेजकुलपाल सिंह पाली जो राजनीति से परे होने के साथ सिर्फ और सिर्फ शहर के व्यापारियों और व्यापार विकास की मंशा रखते हैं ने व्यापारिक और राजनैतिक समीकरणों पर संवाद के उद्देश्य से भाजपा कार्यालय पहुंचे। सूत्रों के अनुसार इस संवाद का उद्देश्य व्यापारिक वातावरण को मजबूत करना, छोटे-बड़े व्यापारियों की समस्याओं का समाधान तथा चेंबर को एक प्रभावी व्यापारिक मंच के रूप में और सशक्त बनाना बताया जा रहा है।

ज्ञात हो कि वर्तमान में मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार है ऐसे में संगठन का सत्ताधारी दल से समन्वय बहुत आवश्यक है। चेंबर ऑफ कॉमर्स के त्रैवार्षिक चुनाव की मतदान तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे संगठन से जुड़े व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा तेज हो गई है। व्यापारियों के हित, संगठन की भूमिका, नीतिगत स्पष्टता और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विभिन्न पैनलों द्वारा संवाद किया जा रहा है।

 

 नवनीत ने किया वन टाइम सेटलमेंट करने के साथ ही गतिविधि शुल्क को कम करने की वचनबद्धता का स्वागत, बोले -जात-पात की करो विदाई, व्यापारी हम सब भाई-भाई
 गौरतलब है कि सेवाभारती से जुड़े होने के साथ विभिन्न समाजसेवी संस्थानों बढ़-चढक़र भागीदारी दर्ज कराने वाले स्थानीय सराफा चौक बाजार के सराफा व्यापारी नवनीत अग्रवाल ने व्यापार और व्यापारियों के हित में गतिविधि शुल्क की बाध्यता से दूर व्यापारियों को मुख्यधारा में वन टाइम सेटलमेंट की मांग उठाई है।

नवनीत अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी हित की गतिविधियां इस प्रकार होना चाहिए कि सदस्य स्वत: शुल्क जमा करें। गतिविधियों शुल्क न जमा कर पाने से कई व्यापारी न केवल संगठनात्मक गतिविधियों से कट गए, बल्कि उनकी वर्षों पुरानी सहभागिता भी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहाकि वर्तमान चुनावी वातावरण में यह विषय व्यापारियों के बीच चर्चा का प्रमुख केंद्र बन गया है।

  
सराफा व्यवसायी नवनीत अग्रवाल ने प्रगतिशील पैनल के  इस वचनबद्धता पर अपना समर्थन देने हुए शहर के व्यापारियों की अपील की है कि व्यापारियों के बीच यह सवाल अब खुलकर उठने लगा है कि जब उद्योग, व्यापार, टैक्स, लाइसेंस, सुविधाएं और नीतियां जाति नहीं देखतीं, तो फिर नेतृत्व चयन में जाति क्यों देखी जाए?


उन्होंने एक पंक्ति कही, जात-पात की करो विदाई, व्यापारी हम सब भाई-भाई। यह केवल नारा नहीं, बल्कि इस चुनाव का मूल मंत्र भी है।

उन्होंने कहा कि जातिगत भावनाओं की आड़ में चुनाव जीतने की कोशिश करने वाले प्रत्याशी न तो संगठन को दिशा दे सकते हैं और न ही व्यापारिक हितों की प्रभावी पैरवी कर सकते हैं। अत: संगठन को एकजुट रखने वाला नेतृत्व चुने। यह चुनाव किसी समाज विशेष या सामाजिक संगठन का नहीं, बल्कि एक व्यापारिक संगठन का चुनाव है। अत: चुनाव का उद्देश्य जातिगत गणित नहीं, बल्कि ऐसे योग्य व्यापारी प्रतिनिधियों का चयन होना चाहिए जो व्यापारियों के हितों की प्रभावी रक्षा कर सकें और सरकार से सशक्त संवाद स्थापित करने की क्षमता रखते हों, जिसके लिए प्रगतिशील पैनल वचनबद्ध है। 
 

सेवा के संकल्प के साथ स्वयं को प्रस्तुत करने वाले चुनें 
नवनीत अग्रवाल ने कहा कि शहर के व्यापारियों की सेवा के संकल्प के साथ स्वयं को प्रस्तुत कर रहे प्रत्याशियों को संस्था की कमान सौंपे। यही एक उत्तम अवसर है कि वे जातिगत सोच से ऊपर उठकर एकजुट हों और संगठन को मजबूत, सक्षम व प्रभावशाली नेतृत्व प्रदान करें।


  शहर के व्यापारियों ने आभार प्रकट करते हुए समर्थन की वचनबद्धता जताई 
व्यापारियों की बड़ी मांग सभी आजीवन सदस्यों को मुख्य धारा में जोडऩे के लिए गतिविधि शुल्क का वन टाइम सेटलमेंट कार्यक्रम ओर गतिविधि शुल्क पर कम करने पुन: विचार पर के लिए प्रगिशील पैनल और पाली अपनी वचनबद्धता पहले ही स्पष्ट कर चुके और व्यापारियों की मांग पर कार्य करेंगे।

उल्लेखनीय कि प्रगतिशील पैनल की इस वचनबद्धता के प्रति शहर के समस्त व्यापारी और व्यापारिक संगठनों समस्त पैनल और अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पाली के प्रति आभार प्रकट करते हुए पूर्ण समर्थन देने वचनबद्धता दी। क्योंकि व्यापारियों का मानना है कि यह चुनाव किसी राजनीतिक विचारधारा का नहीं, बल्कि व्यापारिक हितों और संगठन की मजबूती का है। 
 

  प्रगतिशील पैनल के सभी प्रत्याशी 
इस मौके पर अध्यक्ष पद -तेजकुलपाल सिंह पाली, उपाध्यक्ष-प्रदीप कुमार अग्रवाल (वीनस), कमल पंजवानी, सुनील सिंघई, महामंत्री पद -लालित तांतेड़, मंत्री पद के लिए- अमित कुमार जैन टडैया, मनोज सक्सेना, कोषाध्यक्ष पद-घनश्याम थारानी, सहकोषाध्यक्ष पद -गोपाल सोनी, अतिरिक्त अतिरिक्त कोषाध्यक्ष पद अजय गुप्ता (मुन्ना) उम्मीदवार हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य उम्मीदवार सुशील वाफना, ईश कुमार डग, आयुष मोदी, मनोज नागरानी, महेंद्र गोधा, अशोक छाबडिय़ा,  मोहनलाल अग्रवाल (ओमटेक्स), राजेंद्र जैन (टीआई), दर्शन गर्ग, नवीन अग्रवाल, सचिन संगतानी,  दिलीप खंडेलवाल, दिनेश बत्रा, सुनील पंजाबी, सुधीर माने, रामेश्वर अग्रवाल, विजय वाधवानी, विकास जैन गोधा, अनिल कुमार चुग, देवेंद्र त्रिगुणायक, अनुराग पवैया बतौर उम्मीदवार के रूप में चेंबर के चुनाव में है।