एवीएस न्यूज.भोपाल
भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद गोयल ने सभी पदाधिकारियों के साथ दक्षिण पश्चिम विधायक भगवान दास सबनानी से भेंट की।  इस दरमियान विधायक सबनानी ने चेंबर के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का स्वागत कर व्यापारिक हितों के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।  

इस अवसर पर गोयल ने आभार जताते हुए कहा राजधानी की व्यापारिक संस्थानों और व्यापारियों के हित के लिए सभी जन प्रतिनिधियों वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन बहुत आवश्यक है सभी का सहयोग लेकर हम काम करेंगे ।

इस अवसर पर कैलाश  मिश्रा, उपाध्यक्ष अरविंद जैन सुपारी, मंत्री सुनील जैनाविन, कोषाध्यक्ष प्रदीप सेवानी कार्यकारिणी सदस्य सोनू भाभा, अनिल मिश्रा, अमित जैन, सीएस अनुराग पवैया, स्मित जैन, विनीत जैन सहित अनेक लोग मौजूद थे।