व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक कार्यों में भी आगे रहे चेंबर के सदस्य :  गोविंद गोयल    


  एवीएस न्यूज . भोपाल 
राजधानी की शीर्ष व्यापारिक संस्था भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने शहर के सभी व्यापारिक संगठनों को जोड़ते हुए व्यापक सदस्यता अभियान शुरू करने की घोषणा हुई है। यह घोषणा संस्था के अध्यक्ष गोविंद गोयल की अध्यक्षता में हुई  कार्यकारिणी की पहली बैठक में की गई है।

चेंबर अध्यक्ष गोविंद गोयल ने कहा कि भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स राजधानी के व्यापारियों का एक परिवार है और इस परिवार में सभी को जोड़कर व्यापारिक संगठन और संस्थाओं के हित के लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स कार्ययोजना बनाकर अपना कार्य करेगी। संस्था के महामंत्री ललित तातेड ने एजेंडा के सभी प्रमुख पॉइंट रखें।  इसके साथ ही आगामी समय में “होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम” समन्वय और सहयोग के साथ मनाया जाएगा। 

शासन- प्रशासन के समक्ष भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज की स्थिति मजबूत बने
बैठक में अध्यक्ष गोविंद गोयल ने कहा कि भोपाल में जितने भी व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठन है उनके अध्यक्षों एवं महासचिव को भोपाल चेंबर के साथ जोड़ने का कार्य करेंगे एवं अधिक से अधिक नए सदस्य बनाएंगे। जिससे शासन- प्रशासन के समक्ष भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज की स्थिति मजबूत बने।

इसके साथ ही व्यापारिक हित के साथ सामाजिक सरोकार के कार्यों में भी आगे रहे, ताकि व्यापारिक एवं औद्योगिक समुदाय की आवाज बनाकर उनका प्रतिनिधित्व कर सकें।

पुराने सदस्यों को  पुनः भोपाल चेंबर में समाहित करने पर भी चर्चा हुई  

 बैठक में चेंबर के सदस्यों ने राजधानी में भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स संस्था को विस्तृत रूप में कार्य करने और सभी को जोड़ने के लिए अपने-अपने विचारों द्वारा अवगत कराया। इसके साथ ही पुराने सदस्यों को जो गतिविधि शुल्क जमा न कर पाने की वजह से पीछे रह गए हैं। उन्हे पुनः भोपाल चेंबर में समाहित करने पर भी चर्चा हुई।  

बैठक में पूर्व अध्यक्ष आकाश गोयल , उपाध्यक्ष,  महामंत्री ललित तांतेड़,  मंत्री सुनील जैनाविन, संजीव जैन गेहूं, कोषाध्यक्ष सह-कोषाध्यक्ष, अतिरिक्त-कोषाध्यक्ष सहित  कार्यकारणी के सभी सदस्य और आमंत्रित  सदस्य मौजूद रहे।