रिलायंस के साथ ‘टाइम 100 नेक्स्ट’ की शुरुआत
दिसंबर 2026 में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में होगा कार्यक्रम
एवीएस न्यूज.मुंबई
वैश्विक मीडिया ब्रांड टाइम ने भारत में पहली बार टाइम 100 नेक्स्ट इंडिया लांच करने का ऐलान किया है, जो रिलायंस के साथ साझेदारी में आयोजित किया जाएगा।
इस पहल के तहत भारत और भारतीय मूल के 100 उभरते लीडर्स को चुना जाएगा। जो देश के भविष्य को दिशा दे रहे हैं। इसकी घोषणा न्यूयॉर्क में आयोजित टाइम100 गाला के दौरान टाइम की सीईओ जेसिका सिबली और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक एवं चेयरपर्सन नीता मुकेश अंबानी ने की। ‘
टाइम100 नेक्स्ट इंडिया ’ सूची टाइम के संपादकों द्वारा तैयार की जाएगी और इसमें कला, विज्ञान, व्यवसाय, खेल और सामाजिक क्षेत्रों के उभरते प्रतिभाओं को शामिल किया जाएगा। यह सूची ऑनलाइन जारी की जाएगी और दिसंबर 2026 में मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में एक खास गाला के साथ इसे सेलिब्रेट किया जाएगा।
रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने कहाकि टाइम के साथ यह साझेदारी हमारे लिए खास है, क्योंकि इसके जरिए हम पहली बार टाइम100 नेक्स्टट इंडिया को मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में ला रहे हैं।
हमारा हमेशा से प्रयास रहा है कि दुनिया की बेहतरीन चीजें भारत आएं और भारत की बेहतरीन प्रतिभा दुनिया तक पहुंचे।

