नई दिल्ली।  सोनालीका ने वित्त वर्ष 2026 के अपने सपुर में लगातार प्रगति जारी रखी है और केवल 4 महीनों में 50,000 ट्रैक्टर बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने अप्रैल-जुलाई 2025 के बीच 53,772 ट्रैक्टरों की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है, जो कंपनी के इनोवेशन और मजबूत मूल्यों को दर्शाता है, साथ ही घरेलू बाजार में ब्रांड के निरंतर विकास का आधार हैं। सोनालीका कृषक समुदाय को बेहतर फसल प्राप्त करने के लिए अत्याधुनिक कृषि मशीनीकरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सोनालीका का विश्व का नंबर 1 ट्रैक्टर प्लांट रोबोट द्वारा संचालित है जो 2 मिनट में एक हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर तैयार करने में सक्षम है।  रमन मित्तल, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने कहाकि हमारे हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर किसानों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में मदद करने के उद्देश्य से तैयार किये गए हैं। हमें खुशी है कि हमने 4 महीनों में 50के ट्रैक्टर बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है और अप्रैल-जुलाई 2025 में कुल 53,772 ट्रैक्टर बिक्री दर्ज की है।