आत्माराम सोनी.भोपाल 

खास बातें   
- शहरी विकास में तेजी लाने पर बनी सहमति 
मुख्यमंत्री ने क्रेडाई सभी सिटी चैप्टर्स की संयुक्त बैठक का आश्वासन दिया 
नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा सरकार क्रेडाई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी
 
रियल एस्टेट में नीति सुधार और शहरी विकास को लेकर हुई चर्चा
राज्य के प्रमुख महानगरों के मास्टर प्लान लंबित हैं, जिन्हें तत्काल लागू करने की आवश्यक है 
राज्य सरकार द्वारा इंदौर में आयोजित एमपी ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 में क्रेडाई के नेशनल प्रेसीडेंट शेखर पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मंच साझा किया तथा मुख्यमंत्री से वन टू वन मीटिंग कर देशभर में क्रियान्वित इंवेस्टर फ्रेंडली नीतियों और बेस्ट प्रैक्टिसेस पर विस्तार से चर्चा की।  मुख्यमंत्री ने क्रेडाई सभी सिटी चैप्टर्स की संयुक्त बैठक शीघ्र आयोजित करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री और नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई कि रियल एस्टेट के सतत विकास के लिए सरकार क्रेडाई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी। इस मौके पर क्रेडाई नेशनल के महासचिव  गौरव गुप्ता, उपाध्यक्षगण  धवल अजेरा और आशीष पटेल, एवं शहरी मामलों की समिति के अध्यक्ष नीलम दोषी  ने भी इस दो दिवसीय आयोजन में भाग लिया।

- दौर तीव्र शहरीकरण का , स्थितियां कर रही है नीति सुधारों और जमीनी क्रियान्वयन की मांग  : मीक 
इस आयोजन में क्रेडाई भोपाल के अध्यक्ष मनोज मीक ने कहा कि यह तीव्र शहरीकरण का दौर है। स्थितियां नीति सुधारों की रफ्तार तेज करने और जमीनी क्रियान्वयन की मांग कर रही हैं। राज्य के प्रमुख महानगरों के मास्टर प्लान लंबित हैं, जिन्हें तत्काल लागू करना आवश्यक है। ग्रोथ कॉन्क्लेव के दौरान नवाचार, टेक्नोलॉजी, मोबिलिटी और ग्रीन सिटीज पर चार टेक्निकल सेशंस हुए, जिनमें निवेशकों, शहरी योजनाकारों और रियल एस्टेट लीडर्स ने सक्रिय सहभागिता की।

संगठित नीति प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया

  क्रेडाई एमपी बोर्ड मीटिंग में राज्य के 12 सिटी चैप्टर्स और भोपाल से आए 30 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में राज्य के शहरीकरण की गति के अनुसार मास्टर प्लान के शीघ्र क्रियान्वयन, अफोर्डेबल हाउसिंग, और सिंगल विंडो क्लियरेंस जैसे बिंदुओं पर संगठित नीति प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया। इस मौके पर क्रेडाई नेशनल के पदाधिकारियों के अलावा मध्यप्रदेश इकाई से क्रेडाई के पूर्व अध्यक्ष विपिन गोयल, अजय मोहगांवकर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।