KFC ने ग्रेट KFC फेस्टिवल के साथ अल्टीमेट सेलेब्रेटरी फीस्ट पेश की
ब्लॉकबस्टर श्रृंखला में हैं कल्ट फेवरीट चिज़्ज़ा और डबल डाउन, सीमित समय के लिए, साथ में पाएं गोल्ड बर्गर, 9 पीस चिकन जैसे सिग्नेचर मेन्यू आईटम!
एवीएस न्यूज. नई दिल्ली
भारत का मौजूदा मिजाज है - सेलेब्रेशन मैक्स! इसलिए त्योहारों की खुशी को और अधिक बढ़ाने के लिए KFC लेकर आया है अपना लेटेस्ट कैम्पेन, ग्रेट KFC फेस्टिवल। ग्रेट KFC फेस्टिवल में मिल रहे हैं 4 फैन-फेवरीट मील्स, जिनमें से प्रत्येक का मूल्य है केवल 299 रुपये। इसमें चिकन-लवर्स को मिलेंगे लिमिटेड टाईम के लिए क्रंची, चीज़ी चिज़्ज़ा और ऑल चिकन, नो बन डबल डाउन बर्गर। साथ में गोल्ड बर्गर और 9 पीस चिकन जैसे सिग्नेचर मेन्यू आईटम, जो फ्राईज़ और पेप्सी के साथ ग्रेट KFC फेस्टिवल मेन्यू में उपलब्ध होंगे।
यह मेन्यू कैम्पेन फिल्म के साथ लॉन्च किया गया है, जो दोस्तों के बीच मजेदार लम्हों के साथ सेलेब्रेशन को जीवंत कर रही है। ये सभी दोस्त सुखबीर के सेलेब्रेटरी एंथेम, ‘‘इश्क तेरा तड़पावे (ओह हो हो हो) गाते हुए KFC पहुँचते हैं। जब ये दोस्त KFC रेस्टोरैंट में पहुँचते हैं, तब वह पूरी तरह से भरा हुआ होता है। तभी इन सबकी नजर ग्रेट KFC फेस्टिवल मेन्यू पर पड़ती है, जिसमें हर मील का मूल्य केवल 299 रुपये है। यहाँ पर एक-एक करके सभी के मुँह से निकलता है, ‘‘ओह’’! वे सभी चिकन की पेशकशों को देखकर चकित रह जाते हैं। यहाँ हर पेशकश लाजवाब है, फिर चाहे वह चिज़्ज़ा का स्वादिष्ट चीज़ पुल हो, ऊपर चिकन, नीचे भी चिकन डबल डाउन बर्गर हो, चीज़ बर्स्ट फ्लेवर के साथ गोल्ड जिंगर बर्गर हो या फिर क्रिस्पी ज्यूसी 9 पीस चिकन। हर लज़ीज़ व्यंजन के लिए ‘‘ओह!’’ की आवाज ग्रेट KFC फेस्टिवल मेन्यू में उपलब्ध स्वादिष्ट मील्स की हर बाईट के साथ एक ‘ओह हो हो हो’ में तब्दील हो जाती है।
अपर्णा भवाल, सीएमओ, KFC इंडिया एवं पार्टनर कंट्रीज़ ने कहा, ‘‘देश में सेलेब्रेटरी मूड अपने शिखर पर है। इस खुशी को और अधिक बढ़ाने के लिए ग्रेट KFC फेस्टिवल लाया है, बेहतरीन पेशकशें। यहाँ पर मिलेगा ऑल थिंग्स चिकन, जिसमें शामिल हैं, लिमिटेड एडिशन फेवरीट्स जैसे चिज़्ज़ा एवं डबल डाउन के साथ सबसे पसंदीदा गोल्ड जिंगर और 9 पीस चिकन। ग्रेट KFC फेस्टिवल पेश करता है लज़ीज़ फैन-फेवरीट मील्स, जिनमें से प्रत्येक का मूल्य केवल 299 रुपये है।’’
ग्रेट KFC फेस्टिवल मेन्यू भारत में सभी 1300 से अधिक KFC रेस्टोरैंट्स और डाईन-इन एवं टेकअवे रेस्टोरैंट्स तथा KFC ऐप, वेबसाईट (https://online.kfc.co.in/) एवं मुख्य फूड डिलीवरी ऐप्स पर उपलब्ध है। डाईन-इन करने से पहले KFC ऐप पर प्रि-ऑर्डर करके लंबी कतारों से बचा जा सकता है, जिससे आपको फिंगर लिकिंग गुड चिकन आपके पहुँचते ही मिल जाएगा।

