बेस्ट इन टेक अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा
भोपाल। बेस्ट इन टेक अवॉर्ड्स (बिटा) के विजेताओं की घोषणा कर दी गई। ये अवॉर्ड्स भारत के विभिन्न कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कंज्यूमर टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स को समर्पित हैं, जिसका उद्देश्य उन गैजेट्स को पहचान दिलाना है जिन्होंने असाधारण प्रदर्शन किया है और मार्केट में उपभोक्ताओं का विश्वास अर्जित किया है।
उन्होंने लगातार बेहतर प्रदर्शन और उपभोक्ता संतुष्टि के मानकों को पूरा किया है। अमेजन इंडिया की डायरेक्टर - कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, जेबा खान ने कहाकि उपभोक्ता अपनी टेक्नोलॉजी खरीदारी के लिए भरोसेमंद स्रोतों पर अधिक निर्भर होते जा रहे हैं। मान्यता प्रक्रिया को प्रामाणिक बनाने के लिए इसमें कई मूल्यांकन मानकों को शामिल किया गया। योग्य प्रोडक्ट्स का आकलन मार्केट परफॉर्मेंस इंडिकेटर्स, ग्राहक संतुष्टि मीट्रिक्स और पेशेवर मूल्यांकन के आधार पर किया गया।

