आईसीआईसीआई बैंक ने पेश किया ‘फेस्टिव बोनांजा’
मुंबई। आईसीआईसीआई बैंक का वार्षिक ‘फेस्टिव बोनांजा’ एक बार फिर से आकर्षक ऑफर्स के साथ लौट आया है। यह ऑफर्स ऑनलाइन शॉपिंग, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ट्रैवल, किराना, क्विक कॉमर्स, फर्नीचर और डाइनिंग जैसी कई श्रेणियों पर उपलब्ध हैं।
ग्राहक 50 हजार रुपए तक की छूट, कैशबैक का लाभ बैंक के क्रेडिट, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, कार्डलेस ईएमआई और कंज्यूमर फाइनेंस का उपयोग कर उठा सकते हैं। साथ ही वे क्रेडिट, डेबिट कार्ड पर नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी चुन सकते हैं।
आईसीआईसीआई बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर,राकेश झा ने कहाकि हर साल हमारा ‘फेस्टिव बोनांजा’ त्योहारों की खुशी और मूल्य को और बढ़ाता है। इस साल हमें खुशी है कि हम शीर्ष ब्रांड्स पर ढेरों ऑफर्स ला रहे हैं, जिन्हें ग्राहकों की बदलती ज़रूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

