एवीएस न्यूज. गुरुग्राम 
सैमसंग ने भारत में अपनी अगली गैलेक्सीै फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज़ के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू करने की घोषणा की है। ग्राहक इन नए फोल्डेबल डिवाइसों को ग्लोबल लॉन्च से पहले प्री-रिजर्व कर सकते हैं।

ग्राहक 999 रुपये की रिफंडेबल टोकन राशि देकर आगामी गैलेक्सीि फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का प्री-रिजर्वेशन कर सकते हैं। यह सुविधा Samsung.com, सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर्स, Amazon.in, Flipkart.com और देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। प्री-रिजर्वेशन करने वाले ग्राहकों को डिवाइस खरीदने पर 2,799 रुपये तक के विशेष लाभ मिलेंगे।

सैमसंग ने अपनी फोल्डेबल डिवाइसों को लगातार और अधिक पतला, हल्का और मजबूत बनाया है, साथ ही इनके उपयोग अनुभव को भी बेहतर किया है। कंपनी के अनुसार, अगली पीढ़ी की गैलेक्सीय फोल्डेबल सीरीज़ में उन्नत एआई क्षमताओं और नए डिजाइन का मेल देखने को मिलेगा, जिससे उपयोगकर्ताओं को अधिक व्यक्तिगत और सहज अनुभव मिल सकेगा। यह एआई आधारित मोबाइल अनुभव को एक नए स्तर पर ले जाने की दिशा में सैमसंग का अगला कदम है।

गैलेक्सीा अनपैक्ड इवेंट का आयोजन 22 जुलाई को लंदन (यू.के.) में किया जाएगा। इस इवेंट का सीधा प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से Samsung.com, सैमसंग न्यूज़रूम और सैमसंग के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा।