एवीएस न्यूज.बेंगलोर 
अमेजन इंडिया ने बताया है कि इस वेलेंटाइन डे से पहले ग्राहकों ने क्यूरेटेड सेलेक्शन, एआई-पावर्ड डिस्कवरी टूल्स और अल्ट्रा-फास्ट डिलिवरी का उपयोग करके प्रीमियम और पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स खरीदे। ग्राहकों ने चॉकलेट्स, ताजे फूल, फ्रैगेंस, ज्वेलरी, ब्यूटी, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और गिफ्ट कार्ड्स जैसी विभिन्न श्रेणियों में खरीदारी की, जो कि व्यापक सिलेक्‍शन और तेज़ डिलिवरी विकल्‍पों से संभव हुआ। 
अमेजन इंडिया के उपाध्‍यक्ष, सौरभ श्रीवास्तव ने कहा ''इस वेलेंटाइन डे पर, हमने चॉकलेट्स, ताजे फूल, फ्रैगेंस, ज्वेलरी, ब्यूटी, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और गिफ्ट कार्ड्स जैसी श्रेणियों में प्रीमियम और क्यूरेटेड गिफ्टिंग विकल्पों में शानदार वृद्धि देखी। इसके अलावा, ट्रेंड्स से पता चलता है कि जेन जेड और मिलेनियल्स ग्राहक विशेष अवसरों को मनाने को लेकर खासे उत्‍साहित हैं। चॉकलेट्स और ताजे फूल टॉप गिफ्टिंग चॉइस के रूप में उभरे, ताजे फूलों की मांग में 1.4 गुना सालाना वृद्धि देखी गई। फ्लॉवरऑरा और आईजीपी जैसे ब्रांड्स के 50, 24 और 12 लाल गुलाबों के पैक्स सबसे ज्‍यादा पसंर किए गए। ग्राहकों ने रुफस जैसे एआई-पावर्ड टूल्स का उपयोग करके गिफ्टिंग विकल्पों के बारे में पूछा, प्रोडक्ट्स की तुलना की और आसानी से शॉपिंग की। हमारे क्यूरेटेड स्‍टोरफ्रंट्स, गिफ्टिंग गाइड्स और पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन्स, साथ ही सम-डे, नेक्स्ट-डे डिलिवरी और मिनटों में अल्ट्रा-फास्ट डिलिवरी की ग्राहकों की खूब तारीफ बटोरी।
 

वेलेंटाइन की खरीदारी में अनूठे, पर्सनलाइज्ड उपहारों का रहा दबदबा
 गिफ्टिंग एक सबसे लोकप्रिय श्रेणी के रूप में उभरी है, जिसमें 1.2 गुना सालाना वृद्धि देखी गई, जिसमें लक्जरी चॉकलेट्स और क्यूरेटेड हैम्पर्स जैसे प्रीमियम सेगमेंट्स में 1.3 गुना से अधिक सालाना वृद्धि देखी गई। अन्य लोकप्रिय उपहारों में केक और फूल कॉम्बो और एक्सपीरिएंशियल गिफ्ट सेट्स शामिल थे।
इस श्रेणी के लोकप्रिय ब्रांड्स फ्लॉवरऑरा, हेल्दी ट्रीट्स, लिंड्ट और कैडबरी थे। फेररो रोचर कलेक्शन्स, क्यूरेटेड बाथ और बॉडी गिफ्ट सेट्स, फ्रैगेंस हैम्पर्स, स्ट्रॉबेरी, गुलाब और चॉकलेट-बेस्‍ड गिफ्ट बॉक्स की सबसे अधिक बिक्री हुई, जिससे यह साफ़ पता चलता है कि लोग शानदार, सोच-समझकर पैक किए गए गिफ्ट्स को ज़्यादा पसंद करते हैं। टियर 2 और 3 शहरों के नए ग्राहकों ने सबसे अधिक ग्रोथ और एंगेजमेंट दिखाया, जो मेट्रो शहरों से बाहर मौके के हिसाब से गिफ्ट देने की गहरी पहुंच को दर्शाता है।

 

पारंपरिक रोमांस: चॉकलेट्स और ताजे फूलों का जादू 
 ताजे फूलों की श्रेणी में 1.4 गुना सालाना वृद्धि देखी गई, जिसमें क्यूरेटेड फ्लोरल गिफ्टिंग की मांग बढ़ रही है। इस श्रेणी में जेन जेड और मिलेनियल्स ग्राहकों के बीच एक जबर्दस्‍त आकर्षण देखा गया, जिसमें क्लासिक रोमांटिक असॉर्टमेंट्स सबसे ज्‍यादा पसंद किए गए। सबसे ज्‍यादा बिकने वाले प्रोडक्ट्स में, 50 लाल गुलाबों के पैक में 1.7 गुना से अधिक सालाना वृद्धि के साथ सबसे अधिक वृद्धि देखी, इसके बाद 24 लाल गुलाबों के पैक में 1.3 गुना से अधिक सालाना वृद्धि और 12 मिक्स्ड गुलाबों के पैक ने 1.2 गुना से अधिक सालाना वृद्धि देखी, जो प्रीमियम, सोच-समझकर क्यूरेटेड फ्लोरल अरेंजमेंट्स के लिए स्पष्ट पसंद को दर्शाता है। लोकप्रिय गिफ्टिंग ब्रांड्स में फ्लॉवरऑरा, आईजीपी, द फ्लोरलमार्ट, ईजी2आई, फ्लोरलबे और शेड्स ऑफ स्प्रिंग जैसे नाम थे, जो ग्राहकों को ताजे और प्रीमियम फ्लोरल विकल्पों की बड़ी रेंज देते हैं।
 

फैशन और ब्यूटी लक्जरी गिफ्टिंग के विकल्प बनकर उभरे
इस वेलेंटाइन डे पर यंग शॉपर्स की भागीदारी में बढ़ोतरी देखी गई, जिससे 1.3 गुना सालाना वृद्धि हुई। इसके अलावा, टोक्यो टॉकीज़, सासाफ्रास, हाईलैंडर, फास्ट्रैक, बेवाकूफ, जीएपी, द सोल्ड स्टोर, लवी, प्यूमा, कैसियो और साल्टी जैसे प्रमुख यंग-फोकस्ड ब्रांड्स में 2 गुना वृद्धि देखी। ज्वेलरी एक और टॉप-सेलिंग प्रोडक्ट श्रेणी के रूप में उभरी, जिसमें मांग में 1.4 गुना वृद्धि देखी गई, इसके बाद घडि़यों और ब्यूटी में 1.3 गुना और अपैरल में 1.2 गुना वृद्धि देखी गई, जो युवा ग्राहकों के बीच एक्सप्रेसिव, अवसर-आधारित फैशन और एक्सेसरीज के लिए बढ़ती पसंद को दर्शाता है। अल्ट्रा-फास्ट डिलिवरी और सुविधा ने लास्ट-मिनिट सेलेब्रेशन्स को बढ़ावा दिया : दिल्ली एनसीआर, मुंबई और बेंगलोर के ग्राहकों ने मिनटों में चॉकलेट्स और गिफ्ट्स डिलीवर करवाने के लिए अमेजन नाउ का खूब उपयोग किया, जिससे न केवल हजारों प्रोडक्ट्स उनके प्रियजनों तक पहुंचे बल्कि उन्‍होंने एक्सक्लुसिव ऑफर्स का भी जमकर लुत्‍फ उठाया।