उज्जैन में डी.पी. ज्वेलर्स का ‘चेन एंड बैंगल फेस्टिवल’, पारंपरिक और मॉडर्न डिज़ाइनों की खास रेंज
एवीएस न्यूज.उज्जैन
मध्यभारत के भरोसेमंद आभूषण ब्रांड डी.पी. ज्वेलर्स ने अपने उज्जैन शोरूम में 19 मार्च से 29 मार्च 2026 तक विशेष ‘चेन एंड बैंगल फेस्टिवल’ का आयोजन किया है।
गुड़ीपड़वा एवं आगामी अक्षय तृतीया के आगामी विवाह सीजन को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस फेस्टिवल में ग्राहकों के लिए चेन और बैंगल्स की पारंपरिक और मॉडर्न डिज़ाइनों की खास रेंज प्रस्तुत की गई है। त्योहार और विवाह सीजन के दौरान चेन और बैंगल्स की खरीदारी को लेकर ग्राहकों में विशेष उत्साह देखने को मिलता है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह फेस्टिवल आयोजित किया गया है।
इस फेस्टिवल में पारंपरिक डिज़ाइनों से लेकर आधुनिक और हल्के वज़न के स्टाइल तक कई विकल्प उपलब्ध हैं। हर डिज़ाइन में सादगी, गुणवत्ता और सुंदरता का संतुलन देखने को मिलता है। इसके साथ ही ग्राहकों के लिए विशेष कलेक्शन भी प्रदर्शित किया गया है, जो नियमित कलेक्शन से अलग और खास अवसरों के लिए तैयार किया गया है।
फेस्टिवल के दौरान ग्राहकों के लिए स्टोर में लाइव कस्टमाइज़ेशनऔर स्टाइलिंग गाइडेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकिवेअपनीपसंद, बजट और अवसर के अनुसार सहीआभूषण चुन सकें।
उज्जैन का आभूषण बाज़ार पारंपरिक और सांस्कृतिक महत्व के कारण हमेशा से सक्रिय रहा है। धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के कारण यहां सोने और चांदी के आभूषणों की मांग साल भर बनी रहती है।
साथ ही, हाल के वर्षों में उज्जैन में युवा ग्राहकों के बीच हल्के वज़न और स्टाइलिश ज्वेलरी की मांग भी तेज़ी से बढ़ी है, जिससे आधुनिक डिज़ाइनोंकेलिएबाज़ारमेंनईसंभावनाएं पैदा हुई हैं। शहर का बढ़ता शहरीकरण और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले ग्राहकों की संख्या भी यहां के ज्वेलरी बाज़ार को लगातार मजबूत बना रही है।
डी.पी. ज्वेलर्स पर 30 लाख से अधिक ग्राहकों का विश्वास है। यहां हर आभूषण के साथ शुद्धता का टैग दिया जाता है, जिसमें मेकिंग चार्जेस, ग्रॉसवेट, नेटवेट और अन्य जानकारी स्पष्ट रूप से लिखी होती है। स्टोन्स और अन्य सामग्री का मूल्य उनकी वास्तविक मार्केट वैल्यू केआधार पर लिया जाता है।
आभूषण में जितने कैरेट सोने का उपयोग होता है, उसी के अनुसार मूल्य लिया जाता है। यही पारदर्शिता ग्राहकों के विश्वास का मुख्य कारण है। यहां आभूषणों की विस्तृत रेंज उचित मेकिंग चार्जेस के साथ उपलब्ध है और बाय-बैक पॉलिसी भी ग्राहकों के लिए लाभकारी है।

