एवीएस न्यूज. बेंगलुरु


 अमेजन फैशन ने अपनी बहुप्रतीक्षित ‘वार्डरोब रिफ्रेश सेल’  के 18वें संस्करण की घोषणा कर दी है। यह सेल 28 मई से 2 जून तक आयोजित की जा रही है, जिसमें ग्राहकों को फैशन और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स पर 50 से 80 प्रतिशत तक की आकर्षक छूट मिलेगी।

सेल के दौरान ग्राहक कपड़े, फुटवियर, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, घड़ियां, लगेज, हैंडबैग और एक्सेसरीज़ जैसी श्रेणियों में 1500 से अधिक प्रमुख ब्रांड्स के 4 लाख से ज्यादा स्टाइल्स में से खरीदारी कर सकेंगे। इस दौरान व्रोग्न, लिबास, क्रॉक्स, मेबेलिन, प्यूमा, अमेरिकन टूरिस्टर, पाल्मोनास और फिलिप्स जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स के उत्पाद विशेष ऑफर्स में उपलब्ध रहेंगे।


कंपनी के अनुसार इस बार की सेल में ट्रेंडिंग फैशन, डेली यूज़ प्रोडक्ट्स और प्रीमियम स्टाइल्स पर खास फोकस किया गया है। खासतौर पर जनरेशन-जेड  ग्राहकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए प्रेरणा-आधारित और ट्रेंड-केंद्रित शॉपिंग अनुभव उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राहकों की सुविधा के लिए अमेज़न फैशन ने एआई आधारित कई स्मार्ट फीचर्स भी पेश किए हैं।

अमेज़न के एआई शॉपिंग असिस्टेंट ‘रूफस’ की मदद से ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार उत्पाद खोज सकते हैं। ग्राहक “2000 रुपये से कम कीमत वाले समर स्नीकर्स” या “हॉलिडे को-ऑर्ड सेट्स” जैसी वॉयस कमांड देकर पर्सनलाइज्ड सुझाव प्राप्त कर सकते हैं।
अमेज़न ने ‘अमेज़न लेंस’ और ‘वियर इट विद’ जैसे विजुअल एआई फीचर्स भी पेश किए हैं। इनकी मदद से ग्राहक किसी आउटफिट की फोटो अपलोड कर समान प्रोडक्ट्स खोज सकते हैं, वहीं मैचिंग कपड़े, फुटवियर और एक्सेसरीज़ के सुझाव भी प्राप्त कर सकते हैं।


कंपनी ने बताया कि जुलाई में अमेज़न प्राइम डे का 10वां संस्करण भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्राइम सदस्यों को एक्सक्लूसिव डील्स, नए लॉन्च और अतिरिक्त बचत का लाभ मिलेगा।