एवीएस न्यूज.मुंबई 
 फॉक्सवैगन इंडिया ने अपनी नई फ्लैगशिप वर्सटाइल 7-सीटर लक्ज़री एसयूवी, टायर आर-लाइन  को भारत में लॉन्च कर दिया है।

इस नई प्रीमियम एसयूवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 46.99 लाख रखी गई है। यह कार उन भारतीय ग्राहकों के लिए बनाई गई है जो एक ऐसी गाड़ी चाहते हैं जो उनकी लाइफस्टाइल और महत्वाकांक्षाओं से मेल खाती हो।

शानदार डिज़ाइन, दमदार परफॉरमेंस, इस्तेमाल में आसान, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और बेमिसाल आराम के साथ, एसयूवी 'टायरोन आर-लाइन आपकी हर उम्मीद और ज़रूरत को पूरा करने के लिए तैयार है।

फोक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर, नितिन कोहली ने कहा कि एसयूवी 'टायरोन आर-लाइन हमारी उस सोच का प्रतीक है, जिसके तहत हम ऐसी शानदार प्रीमियम कारें बनाना चाहते हैं जो ग्राहकों की ज़िंदगी में सही मायने में वैल्यू जोड़ती हैं।