बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
1.35 लाख और ग्राहक कतार में, अपनी पसंदीदा 'कॉन्फ़िगरेशन' चुनकर बुकिंग पूरी करने की ओर बढ़े
एवीएस न्यूज. मुंबई
आइकॉनिक टाटा सिएरा ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाज़ार में ज़ोरदार वापसी धमाकेदार वापसी की है और कार प्रेमियों के दिलों पर छा गई है। बुकिंग शुरू होने के पहले ही दिन, ग्राहकों के उत्साह और भरोसे का नया कीर्तिमान रचते हुए सिएरा ने 70,000 से अधिक कन्फर्म ऑर्डर हासिल किए हैं। इसके अलावा, 1.35 लाख अन्य ग्राहकों ने अपनी पसंदीदा कॉन्फ़िगरेशन (फीचर्स/रंग) सबमिट कर दी है और वे बुकिंग की औपचारिकताएँ पूरी करने की प्रक्रिया में हैं। ग्राहकों का यह जबरदस्त रिस्पॉन्स साबित करता है कि टाटा सिएरा का 'आइकॉनिक स्टेटस' आज भी कायम है और एक प्रीमियम मिड-एसयूवी के तौर पर इसका जादू भारतीय ग्राहकों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बात करते हुए, टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के चीफ कमर्शियल ऑफिसर, विवेक श्रीवास्तव ने कहा, “हमें इतना शानदार रिस्पॉन्स देने के लिए हम अपने ग्राहकों का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। यह प्यार टाटा सिएरा के 'लीजेंडरी' स्टेटस पर एक बार फिर मुहर लगाता है। नए मानक तय करने की अपनी विरासत को कायम रखते हुए, सिएरा ने एक बिल्कुल नई कैटेगरी — 'प्रीमियम मिड-एसयूवी' — की शुरुआत की है।”
उन्होंने आगे कहा, “ग्राहकों की बदलती उम्मीदों और सपनों को गहराई से समझते हुए, यह कार मिड-साइज़ एसयूवी की परिभाषा को एक नए सिरे से लिखती है। स्पेस, कंफर्ट, लग्ज़री, सुरक्षा और रोज़मर्रा की उपयोगिता—हर पहलू को नया आयाम देते हुए, सिएरा इस सेगमेंट को एक नई ऊंचाई पर ले जाती है। सिएरा महज एक गाड़ी नहीं है; यह तरक्की, अपनी अलग पहचान और आकांक्षाओं का प्रतीक है।”
25 नवंबर 2025 को टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स द्वारा लॉन्च की गई 'ऑल-न्यू टाटा सिएरा', एक ऐसे 'आइकॉन' का पुनर्जन्म है जिसने तीन दशकों से ज़्यादा समय तक लोगों के सपनों, पहचान और यादों को संवारा है। नए दौर के लिए बड़ी बारीकी से तराशी गई सिएरा, अपनी शानदार विरासत और मूल 'डीएनए' को बरकरार रखते हुए, अत्याधुनिक मॉडर्निटी का बेहतरीन संगम है।
यह कार उपलब्धि, व्यक्तित्व और 'कुछ नया खोजने के जज़्बे' का एक दमदार प्रतीक है—जो साधारण से ऊपर उठने और संभावनाओं को नए सिरे से परिभाषित करने का आमंत्रण देती है।तीन एडवांस पावरट्रेन विकल्पों—1.5 लीटर क्रायोजेट डीज़ल, 1.5 लीटर टीजीडीआई हाइपरियन पेट्रोल और 1.5 लीटर एनए रेवोट्रॉन पेट्रोल—के साथ उपलब्ध सिएरा, ड्राइविंग की हर ज़रूरत के हिसाब से स्मूद, भरोसेमंद और दमदार परफॉर्मेंस का भरोसा देती है।

