ग्राम भौरी के प्लेटेल होटल में शादी समारोह के दौरान हुआ हादसा

 

एवीएस न्यूज, भोपाल।


राजधानी भोपाल के बैरागढ़ वार्ड तीन स्थित ग्राम भौरी के प्लेटेल होटल में सोमवार को आयोजित एक शादी समारोह में रात करीब 10 बजे अचानक भीषण आग से अफरातफरी मच गई। शादी समारोह में आए लोगों ने दौड़ भाग कर अपनी जान बचाई। इस दौरान कई लोग घायल भी हो गए। बताया जा रहा है कि होटल में दूल्हे दुल्हन की एंट्री में चले फायरो सिस्टम के दौरान गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग भड़क उठी। सूचना मिलते ही गांधीनगर, फतेहगढ़ और संतनगर की दमकलें मौके पर पहुंची और करीब दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकिर्मयों ने आग पर काबू पा लिया। आग जब तक बुझती लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।


बताया जाता है कि होटल में अभिषेक जैन परिवार की शादी समारोह था। समरोह के दौरान जब दूल्हा-दुल्हन की एंट्री हुई तब स्वागत के लिए वेलकम फ़ायरो सिस्टम के चलने से सिलेंडरो में अचानक विस्फोट हुआ और आग लग गई, जिससे भगदड़ मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटे करीब 50 फीट ऊंची उठने लगी। आग की ऊंची-ऊंची लपटे और दुएं का गुबार काफी दूर से नजर आने लगा। लोग दहशत में आकर अपनी जान बचाने के लिए यहां वहां भागने लगे। कई लोग गिर गए और उनको मामूली चोट भी आई है। 


होटल में नहीं था सेफ्टी के कोई सिस्टम
्बताया जाता है कि होटल में सेफ़्टी के कोई सिस्टम नहीं थे वो तो भगवान का शुक्र है यह कार्यक्रम ओपन ग्राउंड में था, जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई। हालाँकि आग से स्टेज सहित कई सामान जलकर स्वाह हो गए पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। 

 

जेसीबी की मदद से हटाया सामान
रात में ही जेसीबी की मदद ली गई और आगजनी वाली जगह को ठीक किया गया। देर रात तक दमकलें मौके पर मौजूद रहीं। हालांकि, धुआं अभी भी निकल रहा है। इस कारण दमकलें मौके पर ही तैनात की गई है।

 

दो घंटों में पाया आग पर काबूृ
नगर निगम के फायर ऑफीसर सौरभ पटेल ने बताया कि तीन दमकलें मौके पर पहुंची, आग  से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। एहतियातन एक दमकल मौके पर खड़ी कर दी गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही गांधीनगर, फतेहगढ़ और संतनगर की दमकलें मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने  आग पर काबू पा लिया।