'ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन उज्जैन के कार्तिक मेला प्रांगण में संपन्न : मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की भारतीय डाक विभाग कि तुलना हनुमान जी से
प्रदेशभर से आए करीब 7000 ग्रामीण डाक सेवक
एवीएस न्यूज.भोपाल
केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कि उपस्थिति में भारतीय डाक विभाग का 'ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन उज्जैन के कार्तिक मेला प्रांगण में प्रदेशभर से आए करीब 7000 ग्रामीण डाक सेवकों कि उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण डाक सेवक जो कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में संचार सेवाओ को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है, के समर्पण और सेवा को सम्मानित करने के साथ साथ आमजन को डाक विभाग की सेवाओं से जोड़ने तथा ग्रामीण भारत में डाक, बैंकिंग और बीमा सेवाओं का विस्तार करने में ग्रामीण डाक सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार ।
प्रधानमंत्री के मंत्र सुधार प्रदर्शन और परिवर्तन के आधार पर डाक विभाग में परिवर्तन कि तहर लाने का आह्वान
केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सम्बोधन में अपने ग्रामीण डाक सेवक, अपने परिवारजन को नमन करते हुए प्रधानमंत्री के मंत्र सुधार प्रदर्शन और परिवर्तन के आधार पर डाक विभाग में परिवर्तन कि तहर लाने का आह्वान किया एवं मेरा ग्रामीण डाक सेवक हर घर कि कुंडली जानता है, उसे प्रत्येक जन जन कि पूर्ण जानकारी रहती है, उक्त कथन कहते हुए 'ग्रामीण डाक सेवक को सम्मानित किया।

अंत में संबोधित करते हुए कहा कि,
जब मेरा डाकिया चलता है, तब भारत चलता है।
जब मेरा डाकिया बढ़ता है, तब भारत बढ़ता है।
जय हिन्द, जय भारत, जय मेरा डाकिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि डाक विभाग के बिना अपने सुख दुख कि बात एक दूसरे से साझा करना संभव नहीं है, साथ ही भारतीय डाक विभाग कि तुलना हनुमान जी से करते हुए डाक विभाग (हनुमान जी) कि ताकत को जाग्रत करने का काम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया है। सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीण डाक सेवकों को सम्मानित किया गया।

इस सम्मेलन में सुश्री सावित्री ठाकुर, केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री, तुलसीराम सिलावट, जल संसाधन मंत्री, मध्यप्रदेश सरकार बालयोगी उमेश नाथ जी महाराज, राज्यसभा सांसद, अनिल फिरोजिया, उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र, इंदौर शंकर लालवानी, सांसद इंदौर लोकसभा, अनिल जैन (कालूखेड़ा), विधायक उज्जैन (उत्तर) भारतीय डाक विभाग के महानिदेशालय से वरिष्ठ अधिकारीसुर्वेद्र कुमार स्वेन, सदस्य (कार्मिक) डाक सेवा बोर्ड, राजकुमार, डीडीजी (स्थापना), रवि पाहवा, निदेशक (ग्रामीण डाक सेवक), विनीत माधुर मुख्य पोस्टमास्टर जनरल मध्य प्रदेश परिमंडल, श्रीमती प्रीती अग्रवाल, पोस्टमास्टर जनरल इंदौर परिक्षेत्र एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। यह सम्मेलन ग्रामीण डाक सेवकों के मनोबल को सुदृढ़ करने तथा डाक विभाग कि सेवाओ को और अधिक प्रभावी बनाने कि दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

