एवीएस न्यूज. भोपाल

 राजधानी के व्यापारियों की शीर्ष संस्थान भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव को लेकर  प्रगतिशील पैनल द्वारा अशोका गॉर्डन और गोविन्दपुरा इंडस्ट्री एरिया में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस जनसंपर्क के दौरान प्रगतिशील पैनल का नेतृत्व कर रहे और अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तेजकुलपाल सिंह पाली सहित सभी प्रत्याशियों ने गोविन्दपुरा इंडस्ट्रीज एरिया के उद्यमियों ने जमकर स्वागत किया और अपना अपार समर्थन दिया।

पैनल के सभी उम्मीदवारों के हर स्थान पर व्यापारियों का अपार जनसमूह उपस्थित रहा, जिससे साफ तौर पर  प्रगतिशील  पैनल के प्रति बढ़ते विश्वास और समर्थन का संदेश मिला। 


इस दरमियान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और पूर्व चेंबर अध्यक्ष श्री पाली ने कहा कि व्यापारियों के हित में मेरी प्राथमिकताएं स्पष्ट और व्यावहारिक हैं। उन्होंने कहा कि शासन और व्यापार के बीच संवाद को मजबूत करना, एमएसएमई के लिए समर्पित सहायता मंच की स्थापना, व्यापारिक समस्याओं के लिए समयबद्ध समाधान प्रणाली, वाणिज्यिक करों को लेकर प्रभावी और सार्थक संवाद, अतिक्रमण-मुक्त व्यावसायिक क्षेत्रों की दिशा में ठोस पहल, बाजारों को व्यवस्थित, संगठित और व्यापार-अनुकूल बनाना, युवा उद्यमियों का मार्गदर्शन तथा डिजिटल और नई तकनीकों में प्रशिक्षण एवं सहायता आदि पर व्यापारिक समस्याएं महत्वपूर्ण एजेंडे में शामिल है।

उन्होंने ने कहाकि यह केवल बातें या वादे नहीं हैं, बल्कि यह एक स्पष्ट और क्रियान्वयन योग्य हमारी कार्ययोजना है।  इसके अलावा प्रगतिशील पैनल के सभी उम्मीदवारों में एमपी नगर, बिट्ठन मार्केट के सभी व्यापारियों के साथ विशाल बैठक की और उनके स्नेह भोज किया। बैठक मौजूद व्यापारियों के जनसमूह ने प्रगतिशील पैनल के सभी उम्मीदवारों को विजयी श्री का आशीर्वाद दिया।