एवीएस न्यूज. ग्वालियर
 आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (एबीएफआरएल) और डिजाइनर तरुण तहिलियानी के उत्कृष्ट भारतीय पुरुष परिधान ब्रांड तस्‍वा ने ग्वालियर में अपना पहला स्टोर लांच कर मध्य भारत में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया है।

यह लॉन्च भारतीय 'ओकेशन वियर' (खास मौकों के परिधान) की एक आधुनिक व्याख्या को इस ऐतिहासिक शहर में लेकर आया है। गोविंदपुरी में स्थित और 2,550 वर्ग फुट में फैला यह स्टोर पुरुषों के लिए 'ओकेशन वियर' का एक संपूर्ण वॉर्डरोब पेश करता है, जिसमें कुर्ते और बंडी से लेकर शेरवानी, बंधगला और अचकन तक सब कुछ शामिल है। 
तस्‍वा के चीफ डिजाइन ऑफिसर तरुण तहिलियानी ने कहाकि ग्वालियर और व्यापक मध्य प्रदेश क्षेत्र में उत्सवों की एक बहुत ही समृद्ध संस्कृति है, जहाँ कपड़े व्यक्तिगत पहचान और गरिमा को व्यक्त करने में मुख्य भूमिका निभाते हैं। साथ ही, आज के युवा उपभोक्ताओं के नजरिये में भी बदलाव आया है।

  तस्‍वा के ब्रांड हेड आशीष मुकुल ने कहाकि प्रीमियम ओकेशन वियर के लिए ग्वालियर एक उच्च क्षमता वाला बाजार है। यहां शादियां कई दिनों तक चलने वाले भव्य समारोह होते हैं, और यहां ऐसे वॉर्डरोब की मांग है जो विभिन्न कार्यक्रमों और स्वरूपों के अनुकूल हो। हमारी रणनीति ऐसे बाजारों में एक सलीकेदार और संपूर्ण वॉर्डरोब समाधान पेश कर अपनी पहुंच बढ़ाना है।