सुबह 8 बजे तक चली वोटों गिनती, विजेता पदाधिकारी सहित कार्यकारिणी सदस्यों की हुई घोषणा 
 
 आत्माराम सोनी.भोपाल 
राजधानी के व्यापारियों की शीर्ष  संस्था भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के त्रैवार्षिक चुनाव आज संपन्न हुए।  मतदान के बाद बीते दिन यानी 2 फरवरी को अपरान्ह 3 बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती आज मंगलवार सुबह 8 बजे संपन्न हुई और समस्त निर्वाचिन प्रक्रिया के बाद चुनाव पर्वेक्षक पीसी कोठारी और सीए वैभव जैन ने चेंबर के विजेता पदाधिकारी सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की।

 भोपाल चेंबर को मिला नया मुखिया
 भोपाल चेबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) के अध्यक्ष पद पर गोविंद गोयल ने जीत दर्ज कर ली है। कड़े  मुकाबले में गोयल को 1085 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी तेजकुल पाल सिंह पाली को 892 वोट हासिल हुए। 17 वोट अमान्य घोषित किए गए। कुल 40 राउंड की मतगणना के बाद गोविंद गोयल को 193 वोट से विजयी घोषित किया गया।

महामंत्री - ललित तांतेड़  निर्वाचित

उपाध्यक्ष- कमल पंजवानी, प्रदीप अग्रवाल (वीनस), आदित्य जैन (मनया), अरविंद जैन (सुपारी) निर्वाचित हुए।

मंत्री- अजय देवनानी (अज्जू), संजीव जैन, सुनील जैन (जैनाविन), कोषाध्यक्ष- प्रदीप सेवानी

सह कोषाध्यक्ष- गोपाल सोनी

 अतिरिक्त कोषाध्यक्ष: अजय गुप्ता (मुन्ना) विजय हुए।

 

 कार्यकारिणी सदस्य

 सोनू भाभा, अनिल मिश्रा, आयुष मोदी, मनोज साहू, अखिलेश मित्तल, दर्शन गर्ग, सुलभ मित्तल, सुनील पंजाबी, आदित्य सिंघई, सुशील बाफना, दिनेश बत्रा, अनुराग पवैया, नवीन अग्रवाल, सचिन जैन, स्मिथ जैन, राजेश गुप्ता, कमल भंडारी, अमित कुमार जैन, सचिन सांगतानी, अनिल चुग, रामेश्वर अग्रवाल, विकास गोधा, मनोज नागवानी और जवाहर कोटवानी विजयी हुए। सवार्धिक मत सर्वाधिक मत 1123 सोनू भाभा ने प्राप्त किया।  


 गोयल पैनल का पलड़ा भारी कुल 21,पाली पैनल के 15 सदस्य निर्वाचित 
संस्था के 12 पदाधिकारियों और 24 कार्यकारिणी सदस्यों के आज घोषित चुनाव परिणाम में गोविंद गोयल की उन्नति पैनल का पलड़ा भारी रहा। इस पैनल के 7 पदाधिकारी और 14 कार्यकारणी सदस्य निर्वाचित हुए तो तेजकुलपाल सिंह पाली की  प्रगतिशील पैनल के 5 पदाधिकारी और 10 कार्यकारिणी सदस्य निवार्चित हुए।  पैनल के 7 पदाधिकारी, 14 सदस्य और पाली पैनल के 5 पदाधिकारी, 10 कार्यकारिणी सदस्य निवार्चित हुए। 


 दिगंबर जैन महासभा ने कहा- चेंबर की नई टीम व्यापारिक हितों के लिए संकल्पित
दिगंबर जैन महासभा के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय गौ सेवा संघ (भोपाल संभाग) के अध्यक्ष संजय जैन मुंगावली , प्रमोद जैन हिमांशु ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महामंत्री सहित पूरी कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह टीम अनुभव, ऊर्जा और समर्पण का संतुलित प्रतिनिधित्व करती है, जो भोपाल के व्यापारी वर्ग की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी। मुंगावली ने विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित टीम भोपाल के व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।  


 चेंबर संगठन के लिए एक नई दिशा, नई सोच और नई ऊंचाइयों की शुरुआत:  संजीव गर्ग  
सराफा व्यवसायी संजीव गर्ग (गांधी) ने कहाकि भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के वर्ष 2026 के लोकतांत्रिक चुनाव में यह विजय केवल एक चुनावी सफलता नहीं है, बल्कि यह समूचे उद्योग-व्यापार जगत एवं चेंबर संगठन के लिए एक नई दिशा, नई सोच और नई ऊंचाइयों की शुरुआत है। उन्होंने कहाकि आज आवश्यकता है कि चेंबर केवल एक संस्था न रहकर, छोटे-बड़े सभी व्यापारियों को एक ही सूत्र में पिरोने वाला सशक्त मंच बने,जहां हर व्यापारी एक मोती की तरह जुड़ा हो और उसका भविष्य सुरक्षित, उज्ज्वल एवं सशक्त हो।

व्यापार की मुख्यधारा में कैसे लाकर उन्हें जिम्मेदारी दी जाए

डिजिटल युग की इस तेज रफ्तार दुनिया में व्यापार को नई तकनीकों से कैसे अपडेट किया जाए, युवाओं, महिलाओं एवं दुर्गा शक्ति को व्यापार की मुख्यधारा में कैसे लाकर उन्हें जिम्मेदारी दी जाए। उनके अनुभव, ज्ञान और ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर उन्हें नेतृत्व की भूमिका में कैसे आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कि चेंबर की भूमिका केवल होली-दीपावली मिलन समारोह तक सीमित न रहे, बल्कि यह निरंतर मार्गदर्शन और समाधान का केंद्र बने यही हमारी अपेक्षा और आग्रह है।