गोपाल स्नैक्स ने तीन नए उत्पादों के लॉन्च के साथ उत्पादन श्रृंखला का विस्तार किया
राजकोट । भारत में संगठित पारंपरिक स्नैक्स (नाश्ता) क्षेत्र की अग्रणी कंपनी, गोपाल स्नैक्स लिमिटेड ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने और उपभोक्ताओं की बदलती पसंद को पूरा करने की रणनीति के तहत तीन नए उत्पाद लॉन्च किए हैं। ये तीन नए उत्पाद – जीरा पापड़, हॉट व्हील्स और कटक मटक हॉट बुल – पूरे भारत में उपलब्ध होंगे।
जीरा पापड़ ₹5 की किफायती कीमत पर उपलब्ध है। 25% अतिरिक्त के साथ प्रत्येक 16 ग्राम पैक में 20 ग्राम उत्पाद मिलता है, जो ग्राहकों को बेहतर मूल्य प्रदान करने के प्रति गोपाल स्नैक्स की प्रतिबद्धता दर्शाता है। हाल ही में पेश किए गए हॉट व्हील्स के 20 ग्राम के पैक की कीमत ₹5 है और इसके साथ एक खिलौना मुफ्त दिया जाता है। प्रत्येक पैक में न केवल स्वादिष्ट नाश्ता होता है, बल्कि इसमें एक सरप्राइज़ फ्री खिलौना भी शामिल है, जो इसे मजेदार और संग्रहणीय उत्पाद बनाता है। तीसरा उत्पाद कटक मटक हॉट बुल है, जो एक्सट्रूडेड स्नैक्स सेगमेंट में एक नया स्वाद जोड़ता है। यह गोपाल स्नैक्स के पोर्टफोलियो के सबसे मसालेदार उत्पादों में से एक है। युवा और आकर्षक पैकेजिंग वाले इस 45 ग्राम पैक की कीमत ₹10 होगी, जिसका उद्देश्य अलग स्वाद चाहने वाले युवाओं को आकर्षित करना है।
गोपाल स्नैक्स के पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ राज हदवानी ने कहा - “गोपाल स्नैक्स में हमारा लक्ष्य उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को पूरा करना है। हमारे नए उत्पाद स्नैकिंग के अनुभव को मज़ेदार बनाते हैं और कुछ अलग तलाश रहे ग्राहकों को एक नया और दमदार स्वाद प्रदान करते हैं। साथ ही यह किफायती दामों पर गुणवत्ता और स्वाद उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हैं।” गोपाल स्नैक्स एक क्षेत्रीय पसंदीदा से राष्ट्रीय ब्रांड के रूप में विकसित हुआ है।
वर्तमान में यह 320 से अधिक यूनिक वेराइटी में 85 से ज़्यादा उत्पाद प्रदान करता है। इसकी विस्तृत उत्पाद श्रृंखला में पारंपरिक नमकीन, स्नैक पेलेट, ग्रोसरी, मसाले और पश्चिमी शैली के नमकीन व्यंजन शामिल हैं। ये सभी उत्पाद आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए प्राचीन भारतीय व्यंजनों के सार को संरक्षित रखते हुए बनाए जाते हैं।
उल्लेखनीय है कि गोपाल स्नैक्स के उत्पाद 11 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के शहरी और ग्रामीण बाज़ारों में 5 लाख से अधिक खुदरा दुकानों पर उपलब्ध हैं। गोपाल स्नैक्स भारत में गांठिया और स्नैक पेलेट्स का सबसे बड़ा उत्पादक है। यह गुजरात में संगठित पारम्परिक नमकीन का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है और पापड़ उत्पादन में राष्ट्रीय स्तर पर चौथे स्थान पर है।

