सैमसंग ने गैलेक्सी M17e 5G पेश किया, भारत के युवा यूजर्स के लिए एक ऑल-इन-वन स्मार्टफोन
एवीएस न्यूज.गुरुग्राम
सैमसंग, भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, ने आज अपने गैलेक्सी M17e 5G की सारी खूबियों की जानकारी दी है। यह फोन 17 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। तेजी से बदलती डिजिटल जीवनशैली में युवा यूजर्स को ऐसे डिवाइस की जरूरत होती है जो उनके काम करने, संवाद करने और कंटेंट उपभोग करने के तरीके के साथ तालमेल बिठा सकें। गैलेक्सी M17e 5G एक शाानदार डिस्प्ले, भरोसेमंद बैटरी, कुशल प्रोसेसिंग, इनेबल्ड कैमरे और इंटेलिजेंट सॉफ्टवेयर को जोड़कर एक संपूर्ण स्मार्टफोन अनुभव प्रदान करता है।
गैलेक्सी M सीरीज पहले से ही भारत में सैमसंग के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले स्मार्टफोन लाइन-अप में से एक है। गैलेक्सी M17e 5G के साथ सैमसंग इस सीरीज को और विस्तार दे रहा है, जिसमें एक ऐसा डिवाइस है जो प्रमुख स्मार्टफोन फीचर्स में विश्वसनीय परफॉर्मेंस और रोजमर्रा की उपयोगिता प्रदान करता है।
स्मूथ डिस्प्ले और स्लिम, टिकाऊ डिजाइन
गैलेक्सी M17e 5G, जो वाइस वॉयलेट और ब्लिट्ज ब्लू कलर में उपलब्ध होगा, में 6.7 इंच का HD+ स्क्रीन है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। इससे ऐप्स, सोशल मीडिया और वेब ब्राउजिंग में स्क्रॉलिंग बेहद स्मूथ रहती है। डिस्प्ले में एडैप्टिव ब्राइटनेस के साथ हााई ब्रइटनेस मोड (HBM) भी है, जो आसपास की रोशनी के आधार पर ब्राइटनेस को ऑटोमैटिक तरीके से एडजस्ट करता है, ताकि सीधी धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई दे।
इस स्मार्टफोन में आधुनिक सौंदर्य और रोजमर्रा की व्यावहारिकता को सहजता से जोड़ा गया है, साथ ही इसमें मजबूत डिजाइन है। यह मात्र 8.2mm पतला है और इसमें ग्लास फाइबर रेनफोर्स्ड पॉलीमर बैक है, साथ ही साइड में की आइलैंड डिजाइन है जो बटन्स तक आसानी से पहुंच प्रदान करता है।
इसके अलावा, डिवाइस में IP54 वॉटर- और डस्ट-रेसिस्टेंस रेटिंग है, जो इसे धूल से पूरी तरह सुरक्षित और हर दिशा से आने वाले पानी के छींटों से सुरक्षित रखता है।
लंबे समय तक चलने वाली बैटरी के लिए
गैलेक्सी M17e 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो यूजर्स को लंबे समय तक कंटेंट स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया ब्राउजिंग और जुड़े रहने की सुविधा देती है—इसे बार-बार चार्ज करने की चिंता भी नहीं है।
One UI 8 के ऑप्टिमाइजेशन के साथ मिलकर यह बैटरी पूरे दिन बिना पावर की फिक्र किए इस्तेमाल करने की आजादी देती है। गैलेक्सी M17e में अनयूज्ड ऐप्स को अपने आप ही स्लीप मोड में डालने की सुविधा भी है, जिससे बैटरी की बर्बादी कम होती है।

