श्रीजी शिपिंग ग्लोबल का आईपीओ 19 अगस्त को खुलेगा
अहमदाबाद। श्रीजी शिपिंग ग्लोबल लिमिटेड (एसएसजीएल) का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 19 अगस्त को खुलेगा। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि उसका आईपीओ मंगलवार 19 अगस्त को खुलेगा और गुरुवार, 21 अगस्त को बंद होगा।
बड़े निवेशक सोमवार, 18 अगस्त को बिडिंग कर सकेंगे। बोली कम से कम 58 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 58 इक्विटी शेयरों के गुणकों में लगाई जा सकती है। आईपीओ के लिए शेयर के मूल्य का दायरा 240 से 252 रुपए प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है।

