एमपी टूरिज्म का आज गिफलिफ इंडीस्तान म्यूजिकल एक्सपीरियंस पेश
एवीएस न्यूज. भोपाल
राजधानी भोपाल एक बार फिर एक यादगार सांस्कृतिक शाम का साक्षी बनने जा रहा है। जब गिफलिफ इंडीस्तान म्यूजिकल एक्सपीरियंस का आयोजन 18 जनवरी 2026 को एमपीटी डीडीएक्स ड्राइव-इन सिनेमा में शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक किया जाएगा।
गिफलिफ फेस्ट ने भोपाल के दर्शकों को नए और अलग पहचान वाले संगीत से परिचित कराया है। बीते वर्षों में इस मंच पर पहली बार भोपाल में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में लकी अली, बल्लीमारान, कबीर कैफे, थाइक्कुड्डम ब्रिज, रघु दीक्षित प्रोजेक्ट, परवाज और अलिफ शामिल हैं। गिफलिफ ने भोपाल तक पहुंचाया और शहर ने हमेशा खुले दिल से उनका स्वागत किया।
गिफलिफ फेस्ट के 10 वर्षों के इस विशेष अवसर पर इंडीस्तान म्यूजिकल एक्सपीरियंस एक बार फिर विविधता और खोज से भरी संगीत संध्या प्रस्तुत कर रहा है। कार्यक्रम के बैंकिंग पार्टनर एसबीआई, लक्जरी लिविंग पार्टनर स्टारलाइट टाइटेनिया, एफएंडबी पार्टनर एमपीएसटीडीसी तथा साउंड पार्टनर ध्वनि एंटरटेनमेंट हैं। छात्रों के लिए टिकट की कीमत मात्र 399 रखी गई है।

