नई दिल्ली। एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के प्रमुख सोशल लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम  2025 में  चिंतामन जवासिया ग्राम पंचायत की सबसे कम उम्र की महिला सरपंच, लक्षिका दागर ने मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने अपने संघर्ष, दूरदर्शिता और गांव में बदलाव लाने की प्रेरणादायक यात्रा से आने वाली पीढ़ी के नेताओं को प्रेरित किया।

तीन दिवसीय कार्यक्रम, जिसका विषय कम्युनिटीज फॉर चेंज था में देशभर के प्रमुख नेता, बदलाव लाने वाले लोग और नीति निर्माता एक साथ जुड़े।  कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त), सदस्य, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड, पूर्व जीओसी-इन-चीफ, साउदर्न कमांड, भारतीय सेना ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उनके साथ द गारिबे इंस्टीट्यूट फॉर सॉफ्ट पावर एंड पब्लिक डिप्लोमेसी के संस्थापक, अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, फर्नांडो गारिबे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर देशभर से कई प्रतिष्ठित हस्तियां भी मौजूद रहीं।