धान फसल प्रबंधन, कीट नियंत्रण और आधुनिक कृषि समाधानों पर किसानों को दी जानकारी


एवीएस न्यूज.रायसेन 
धानुका एग्रीटेक लिमिटेड की ओर से देवरी मार्केट, जिला रायसेन में धान फसल प्रबंधन एवं व्यापक फसल समाधान विषय पर मेगा किसान बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से आए 250 से अधिक किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत  राम शंकर विश्वकर्मा के स्वागत एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। धानुका एग्रीटेक के DGM सुबोध कुमार गुप्ता ने ‘इंडिया का प्रणाम’ के माध्यम से किसानों का अभिवादन किया। उन्होंने भारतीय कृषि के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता के साथ किसानों को सही कृषि उत्पाद की पहचान और चयन के लिए QR कोड स्कैन करने की प्रक्रिया की जानकारी दी।

इसके बाद सौरभ तिवारी ने धान की फसल में आने वाली प्रमुख चुनौतियों और उनके संभावित समाधानों पर किसानों से चर्चा की।

BPH समेत फसल की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा

बैठक में धान की फसल के लिए धानुका एग्रीटेक के प्रमुख उत्पाद Mycore Super, Verdour और Godiwa Super पर जानकारी दी गई। खेतों में बढ़ रही ब्राउन प्लांट हॉपर (BPH) की समस्या पर भी विशेष चर्चा हुई। किसानों को इसके प्रबंधन के लिए कंपनी के Apply और Defend समाधानों के बारे में बताया गया।

किसानों को धान की फसल में खरपतवार प्रबंधन के लिए Dinkar खरपतवारनाशक की जानकारी भी दी गई। धानुका कृषि मित्रों ने खेतों में Dinkar के अपने अनुभव किसानों के साथ साझा किए। कंपनी के अनुसार, इस उत्पाद को आगामी वर्ष बाजार में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

किसान सहभागिता में बिजनेस पार्टनर का योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में धानुका के बिजनेस पार्टनर महेंद्र कुमार रघुवंशी, गुरु कृषि सेवा केंद्र का विशेष योगदान रहा। उन्होंने आसपास के विभिन्न गांवों के किसानों को कार्यक्रम में आमंत्रित करने और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम की ब्रांडिंग और दृश्यता में श्री पुष्य का सहयोग रहा, जबकि BDO अभिनव ने आयोजन के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

धानुका डॉक्टर्स रंजीत कुमार, भीसम लोधी, मोहित श्रीवास्तव और पुष्पेंद्र पटेल ने कार्यक्रम के संचालन और किसानों के साथ संवाद में योगदान दिया।

कंपनी के मुताबिक, मेगा किसान बैठक का उद्देश्य किसानों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने, वैज्ञानिक फसल प्रबंधन को बढ़ावा देने और आधुनिक कृषि समाधानों की जानकारी किसानों तक पहुंचाना था। आयोजन धानुका एग्रीटेक की किसानों के साथ मजबूत जुड़ाव और कृषि क्षेत्र में तकनीकी समाधान उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।