महावीर इंस्टीट्यूट में प्रथम दीक्षांत समारोह हर्षोउल्लास से मना
एवीएस न्यूज.भोपाल
महावीर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च (मिम्स) भोपाल का प्रथम दीक्षांत समारोह हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया । जिसमें अनेक लोगों एवं विद्यार्थीयों के अभिभावकों की उपस्थिति में एमबीबीएस के छात्रों को डिग्री प्रदान की गई ।
मालूम हो कि प्रति वर्ष मिम्सके विद्यार्थी टाप 10 की सूचि में शामिल होते है।
इस अवसर पर जैन सर्वोदय विद्याज्ञान पीठ समिति के पदाधिकारी, सदस्य व जैन समाज के प्रमुख गणमान्य लोग उपस्थित थे मंच का संचालन नितिन नांदगांवकर एवं डा शैलेन्द्र लुणावत ने कर कार्यक्रम को शानदार बना दिया।

समिति के सचिव सुनील जैन 501 ने संस्थान के विजन व मिशन के साथ होने वाली गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य हेतु समझाइश् दी । डीन डॉ. संजय गुप्ता ने विद्यार्थियों को पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने के साथ उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी ।






