शिवनारायण सोनी.भोपाल


गणेश चतुर्थी का आगाज होने के साथ ही राजधानी भोपाल में मिठाईयों की धूम शुरु हो गई है। दुकानों में मोदक, बेसन, मोतीचूर, नारियल, मावा और ड्राईफ्रूट लड्डू की खास वैरायटी उपलब्ध है। भगवान गजानन की मनपसंद करीब आधा दर्जन से अधिक तरह की मिठाइयां दुकानों में उपलब्ध  है। व्यापारिक अनुमान के मुताबिक श्री गणेश चतुर्थी पर समूचे भोपाल में 30 क्विंटल से अधिक मिठाई, मोदक, बेसन, बूंदी लड्डू, मोतीचूर सहित अन्य वेरायटीज के लड्डूयों की बिक्री हुई। बाजार पंडितों के अनुसार आगामी तक दिनों पर मिठाई की दुकानों में मोदक सहित अन्य वेरायटी लड्डू की बिक्री अच्छी होगी। 


घोड़ा निकास स्थित कुंदन नमकीन एंड मिष्ठान के संचालक प्रेमनारायण यादव ने बताया कि गणेश चतुर्थी का पर्व आते ही मिठास घुल गई है। हमारे मिष्ठान भंडार में इस बार गणेशजी के स्वागत के लिए एक नहीं, दो नहीं बल्कि आधा दर्जन से अधिक तरह की मिठाइयां तैयार की गई हैं। मोदक से लेकर मोतीचूर, बेसन से लेकर ड्राईफ्रूट लड्डू बप्पा के भोग के लिए सजी हुई है।  भगवान श्री गणेश को खासतौर पर मोदक अर्पित किए जाएंगे। जो कि साढ़े 500 रुपए प्रति किलो है।  इसके अलावा अन्य वेरायटी के लड्डू 240 रुपए से 500 रुपए की कीमत में उपलब्ध है।  


 -  अगले दस दिनों तक खूब होगी मोदक और लड्डू की बिक्री 
अगले दस दिनों तक मोदक और लड्डू की खूब बिक्री होने की संभावना है। क्योंकि लोग मंदिरों में और घरों में भगवान गणेश की पूजा करते हैं और उन्हें मोदक का भोग लगाते हैं, जिससे इनकी बिक्री में तेजी आती है। मोदक भगवान गणेश को बहुत प्रिय हैं और गणेश चतुर्थी पर इनका विशेष महत्व होता है। 


    - खूब बिक रहे मगज व मोतीचूर के लड्डू
पुराने शहर की सबसे पूरानी फर्म घंटेवाले के संचालक मोहन शर्मा के अनुसार गणेश चतुर्थी से आगामी दस दिन शहर भागवान गजानन के उत्सव मनेगा। ऐसे में इस दिवसीय उत्सव में विघ्नविनाय को प्रसाद चढ़ाने के लिए मिठाई की दुकानों पर चहल-पहल बढ़ गई। मगज व मोतीचूर के लड्डू की बिक्री भी शुरू हो गई है। बाजार में मावा मोदक, केसर मावा मोदक, बूंदी मोदक, बेसन मोदक, रोस्टेड मोदक एवं मिल्क केक ड्राई फ्रूट मोदक आदि मौजूद हैं। गणेश चतुर्थी  पर दुकानदारों को  मोदक के ऑर्डर मिल रहे है।