.भोपाल । राजधानी के हमीदिया रोड, अल्पना टाकीज चौहारा पर बारिश का पानी भरने के साथ सडक़ में गटर का गंदा पानी भरने से भोपाल स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों के साथ -साथ आमजन परेशान है। अपने गंत्व्य स्थान के लिए यात्रा करने स्टेशन पहुंचन के लिए यात्रियों को गंदे पानी में प्रवेश कर प्लेटफॉर्म तक पहुंचने को मजबूर होना पड़ रहा है।


मौके की स्थिति बताती है कि जहां जलजमाव, बारिश या अन्य कारणों से रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के मार्ग पर गंदा पानी भरा हुआ है। लोगों को पैदल चलने में भारी असुविधा के साथ वहां पहुंचना पड़ता है। ऐसे गंदे पानी से क्षेत्र में संक्रमण भी फैल रहा और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है खासकर बच्चों और बुजुर्गों में।

मेट्रो कर्मचारियों के इधर टीन की दिवार खड़ी करने और उधर जय महाकाल शुद्ध शाकाहारी भोजनालय द्वारा जिसका संचालन एक ईरानी सदस्य द्वारा किया जा रहा है कि द्वारा बेरीकेट लगाने से मार्ग पूर्णत: अवरूद्ध है।  क्षेत्रीय लोगों ने इस मुद्दे पर आवाज भी उठाई, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का समाधान करने मेंं नाकाम साबित हो रहे हैं।

लोग बताते है कि यहां सडक़ों पर पानी भरने से नाले का पानी उफान मारते हुए सडक़ पर भरा है। अल्पना टॉकीज चौराहा में महज ढ़ाई से तीन फीट पानी भरा हुआ है। जानकारी भोपाल की महापौर मालती राय सहित मंत्री महोदय भी यहां का निरीक्षण कर चुके हैं लेकिन सॉल्यूशन का समाधान अभी तक नही  हुआ।