दीपावली पर मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों की खैर नहीं : दिनेश श्रीवास्तव (आईएएस)
आत्माराम सोनी. भोपाल
दीपावली के सुअवसर पर मिलावटी खाद्य सामग्री बेचकर मुनाफाखोरी करने वाले मुनाफाखोरों की खैर नहीं हैं। क्योंकि खाद्य नियंत्रक ने विभागीय अमले को तेल मसाले, नमकीन,दूध,मावा ,पनीर,मिठाईयां खाद्य प्रतिष्ठानों पर रखें कड़ी नजर रखने के साथ मिलावटियों के खिलाफ सख्त और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। जिसके चलते खाद्य एवं औषधि सुरक्षा प्रशासन विभाग का मैदानी अमला राजधानी के बाजार में अपनी चौकसी बढ़ा दी है।
दिनेश श्रीवास्तव (आईएएस) ने प्रदेश के समस्त जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर निर्देश दिए
खाद्य सुरक्षा विभाग, मध्यप्रदेश डेजिगनेटेड ऑफिसर देवेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि राजधानी सहित समूचे प्रदेश में खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के संबंध में मिलावट से मुक्ति अभियान निरंतर जारी है। दीपावली पर्व के दृष्टिगत प्रदेश के खाद्य नियंत्रक से दिनेश श्रीवास्तव (आईएएस) ने प्रदेश के समस्त जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर खाद्य पदार्थों की संघन जांच करने तथा विशेषकर दूध मावा पनीर मिठाईयां तेल मसाले, नमकीन के शत प्रतिशत खाद्य प्रतिष्ठानों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर जांच करने के निर्देश दिए हैं।

मोबाइल लैब और मैजिक बॉक्स की सहायता से बाजारों में निरंतर खाद्य पदार्थों की जांच
इसके साथ ही मोबाइल लैब और मैजिक बॉक्स की सहायता से बाजारों में निरंतर खाद्य पदार्थों की जांच किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं मौके पर किसी भी खाद्य सामग्री में मिलावट पाए जाने पर तुरंत जप्त करने की कार्रवाई तथा मिलावटी खाद्य सामग्री को तत्काल नष्ट करने की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही खाद्य कारोबारीयो और आमजन को खाद्य पदार्थों में मिलावट के संबंध में जागरूक करने तथा खाद्य सुरक्षा के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार करने के संबंध में भी दिशा निर्देश दिए गए हैं ।
नमूना कार्रवाई की वीडियोग्राफी करने के सख्त निर्देश
खाद्य पदार्थों के निर्माताओं के निरीक्षण के समय नमूना कार्रवाई की वीडियोग्राफी करने के सख्त निर्देश भी दिए हैं। खाद्य नियंत्रक ने विशेष कर ग्वालियर चंबल संभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को दूध मावा पनीर के निर्माण स्थलों के नियमित निरीक्षण तथा परिवहन होने वाले मावा पनीर पर विशेष निगरानी करने तथा बिना लाइसेंस, परिवहन की अनुमति बिना मावा, पनीर भेजने वाले कारोबारियों पर भी कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए है।

मिलावट से मुक्ति अभियान निरंतर जारी
राजधानी सहित समूचे प्रदेश में खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के संबंध में मिलावट से मुक्ति अभियान निरंतर जारी है।
देवेन्द्र कुमार वर्मा
डेजिगनेटेड ऑफिसर खाद्य सुरक्षा विभाग, मध्यप्रदेश

