नई दिल्ली। एसबीआई कार्ड ने भारत के घरेलू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस, फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर 'फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड' के लांच की घोषणा की। ये इस तरह का पहला और अनोखा को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड है, जिसे भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अध्यक्ष,  चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी और एसबीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर,अश्विनी कुमार तिवारी की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड को बड़ी ही सावधानी से कैशबैक के फ़ायदों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, ताकि ग्राहकों को उनकी ज्यादातर खरीदारी पर एक बेहतरीन अनुभव मिल सके।  फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड के जरिए मिंत्रा पर खरीदारी करने वाले ग्राहक 7.5 फीसदी कैशबैक, जबकि फ्लिपकार्ट, शॉप्सी और क्लियरट्रिप पर खरीदारी करने वाले ग्राहक 5फीसदी कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं।

ग्राहक इस आकर्षक प्रस्ताव का फायदा उठाकर फ्लिपकार्ट पर कई तरह के प्रोडक्ट्स एवं सेवाओं की ख़रीदारी कर सकते हैं, जिसमें मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रोसरी, फैशन, फर्नीचर, अप्लायंसेस, होम फर्निशिंग, और ट्रैवल बुकिंग के अलावा बहुत कुछ शामिल हैं।