भोपाल चेंबर चुनाव : मतगणना स्थल पर थाने से सवा 10 बजे आई मतपेटी
मतों की छटाई में दोपहर तक जुटी रही टीम, सवा एक बजे शुरू हुई मतगणना
एवीएस न्यूज . .भोपाल
व्यापारियों की शीर्ष संस्था भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) के त्रैवार्षिक चुनाव के लिए बीते दिन मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आज श्यामला हिल्स, मानस भवन में मतगणना शुरू है। मतगणना जो सुबह 8 बजे से शुरू होना सुनिश्चित हुआ था वह काफी देरी से हुआ। क्योंकि श्यामला हिल्स थाने में जमा मत पेटियां मतगणना स्थल मानस भवन में सवा 10 बजे पहुंचे। जिसमें बाद चुनाव अधिकारी , चुनाव पर्वेक्षकों ने दोनों पैनलों के प्रतिनिधियों के समक्ष मत पेटियां खोली और मतपत्रों की छटाई शुरू की, जो कि सवा एक बजे तक जारी। खबर लिखे जाने में चुनाव निर्वाचन टीम द्वारा मतपत्रों की काउंटिंग शुरू नहीं हो पाई।
पर्यवेक्षक डॉ. पीसी कोठारी, सीएम वैभव जैन ने बताया कि कुल 2236 मतदाताओं में 2000 मेंबरों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर पहले पदाधिकारियों को प्राप्त मतों की गिनती होगी। तत्पश्चात कार्यकारिणी सदस्यों के प्रत्याशियों के मतों की गिनती होगी। उल्लेखनीय है कि पदाधिकारियों के परिणाम शाम 4 बजे तक आने की उम्मीद है तो वहीं कार्यकारिणी के परिणाम देर रात 8 बजे तक आने की संभावना

