एवीएस न्यूज. मुंबई 
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का कौन बनेगा करोड़पति 18 लगातार अमिताभ बच्चन की गहरी बातचीत और विचारों को दर्शकों तक ला रहा है। इस प्रतिष्ठित होस्ट ने जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर अपने विचार साझा किए।

हाल ही के एक एपिसोड में, अमिताभ बच्चन ने आज की जेन ज़ी पीढ़ी के बारे में बात की और उनके जीवन के प्रति ताज़गी भरे नज़रिए की सराहना की। सफलता, असफलता और खुशी को लेकर नई पीढ़ी का नज़रिया देखते हुए, अमिताभ बच्चन ने बताया कि जेन ज़ी ज़िंदगी के परफेक्ट होने का इंतज़ार नहीं करती, बल्कि उसे जीते हुए आनंद लेती है। 


उनके अनुसार, यह पीढ़ी रोज़मर्रा के सबसे छोटे पलों में भी खुशी ढूंढ लेती है और जीवन को जैसे है वैसे ही अपनाती है। अपने विचार साझा करते हुए, श्री अमिताभ बच्चन ने कहा, "देवियों और सज्जनो, देखो, मुझे जेन जेड, यानि आज की जो नौजवान पीढ़ी है, उन्हें मिलकर बहुत अच्छा लगता है। इनको खुश रहने के लिए भी कोई बड़ी वजह नहीं चाहिए। ये उन लोगों में से नहीं हैं जो जिंदगी के परफेक्ट होने का इंतजार करते हैं, बाल्की ये कहते हैं हैं कि ज़िंदगी को सिर्फ़ हासिल नहीं करना है, उसे एन्जॉय भी करना है। तो, जो है, जहाँ है, जीतना भी है, उसी में खुशी ढूंढ के रहो।”


 अमिताभ बच्चन का दृष्टिकोण यह दिखाता है कि यह पीढ़ी जीवन को आशावाद के साथ जीती है। वे हर रोज़ के अनुभवों में खुशी ढूंढते हैं, बजाय इसके कि सब कुछ परफेक्ट होने का इंतज़ार करें। कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 18 देखना न भूलें, हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:00 बजे, सिर्फ़ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर!