200 से अधिक प्रकाशित अध्ययनों में साबित हुआ बादाम का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
भोपाल। इस वर्षवर्ल्ड हार्ट डे की थीम है धडक़न न छूटे एक मजबूत संदेश कि हृदय रोग के कारण अनगिनत लोग समय से पहले अपनी जान गंवा रहे हैं। भारत के लिए यह चेतावनी और भी गंभीर है, क्योंकि यहां हृदय रोगों का बोझ तेजी से बढ़ रहा है। द लैंसेट की एक रिपोर्ट भारत के राज्यों में हृदय संबंधी बीमारियों और उनसे जुड़े जोखिमों के बदलते स्वरूप के अनुसार भारतीयों को हृदय रोग दुनिया के अन्य देशों की तुलना में करीब 10 साल पहले प्रभावित करते हैं।
वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन का कहना है कि महिलाएं अक्सर पहले ही दिल के दौरे में पुरुषों की तुलना में ज्यादा गंभीरता झेलती हैं और उनकी मृत्यु दर भी अधिक होती है। वहीं युवाओं में दिल के दौरे तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे बचने का एक आसान लेकिन असरदार तरीका है दिल के लिए फायदेमंद आदतें अपनाना, जैसे कि रोजाना आहार में कैलिफोर्निया बादाम को शामिल करना। 200 से अधिक प्रकाशित अध्ययनों से यह साबित हो चुका है कि कैलिफोर्निया बादाम स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद हैं।
इनमें 15 आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनमें हृदय-स्वस्थ मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स, विटामिन ई, मैग्नीशियम, पोटैशियम, और डायटरी फाइबर शामिल हैं। नियमित रूप से बादाम का सेवन करने से कुल कोलेस्ट्रॉल और खराब कोलेस्ट्रॉल) के स्तर में कमी आती है। साथ ही, यह शरीर में सूजन के उन संकेतकों को भी कम करता है जो हृदय रोग से जुड़े होते हैं।
न्यूट्रिशन और वेलनेस कंसल्टेंट शीला कृष्णास्वामी ने कहाकि भारत में हृदय रोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह बेहद जरूरी है कि हम ऐसे खाद्य पदार्थों पर ध्यान दें जो सिर्फ कोलेस्ट्रॉल कम करने तक सीमित न हों, बल्कि समग्र हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा दें। बादाम पोषण से भरपूर एक सुपरफूड हैं, जिनमें हेल्दी फैट,, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स, और कई आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर में सूजन को कम करने और हृदय की समग्र कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। हर सुबह कैलिफोर्निया बादाम के साथ दिन की शुरुआत करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित करने में मदद मिल सकती है, और यह दिल की सेहत को बेहतर बनाने के साथ-साथ लंबे समय तक ऊर्जा और समग्र स्वास्थ्य को भी समर्थन देता है।
मैक्स हेल्थकेयर, दिल्ली की रीजनल हेड डाइयटेटिक्स, ऋतिका समद्दार ने कहाकि भागदौड़ भरी दिनचर्या और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए, अब यह जरूरी हो गया है कि हम अपने आहार में छोटे लेकिन सार्थक बदलाव करें। बादाम, जो मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स, विटामिन ई, और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, वे उन सभी पोषक तत्वों की पूर्ति करते हैं, जिन्हें भारतीय आहार संबंधी नवीनतम दिशा-निर्देशों में स्वस्थ रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल बनाए रखने के लिए सुझाया गया है।
इस वर्ल्ड हार्ट डे पर, रोजाना के आहार में बादाम को शामिल करना संतुलित आहार और मजबूत हृदय की ओर एक स्मार्ट और प्रभावशाली कदम है। कैलिफोर्निया बादाम को सुबह की दिनचर्या में शामिल करना एक आसान और प्रभावी तरीका है जिससे कोलेस्ट्रॉल को मैनेज किया जा सकता है और हृदय की सेहत को बेहतर बनाया जा सकता है। पोषक तत्वों से भरपूर और हर प्रकार के भोजन में फिट बैठने वाले ये बादाम, वलर्ड हार्ट डे 2025 पर अपनी सेहत के प्रति एक स्मार्ट शुरुआत का जरिया बन सकते हैं।

