फिलिप्स, हनीवेल, यूरेका फोर्ब्स, डायसन, कोवे और लेवॉइट जैसे ब्रांड्स के एयर प्यूरीफायर पर 40% तक की छूट.

एवीएस न्यूज. बेगलुरु

 ग्राहकों के लिए सेहत अब प्राथमिकता बन गई है, ऐसे में घरों और कार्यस्थलों में इनडोर एयर क्वालिटी सुधारना अब एक अहम जरूरत बन गई है. Amazon.in ने एयर प्यूरीफिकेशन सॉल्यूशंस को और भी आसान बना दिया है, जहां फिलिप्स, हनीवेल, यूरेका फोर्ब्स, डायसन, कोवे और लेवॉइट जैसे ब्रांड्स के कई विकल्प उपलब्ध हैं. इनकी कीमतें 4,999 रुपये से शुरू होकर 40% तक की छूट, बैंक ऑफर और देशभर में तेज डिलीवरी के साथ मिल रही हैं.

अमेजन इंडिया के होम, किचन और आउटडोर्स विभाग के निदेशक के. एन. श्रीकांत ने कहा, “हम देख रहे हैं कि ग्राहक अब अपने घरों और कार्यस्थलों में सेहत को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिसमें इनडोर एयर क्वालिटी एक महत्वपूर्ण पहलू बन गया है. इस जरूरत को पूरा करने के लिए हम हर पिनकोड तक तेज और भरोसेमंद डिलीवरी के साथ कई विकल्प उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि 
ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार सही उत्पाद चुन सकें. दिल्ली में हम 30 से अधिक मॉडलों पर सेम-डे डिलीवरी की सुविधा भी दे रहे हैं.”

Amazon.in पर एयर प्यूरीफायर की मांग सामान्य दिनों की तुलना में 5 गुना बढ़ी है. यह वृद्धि सभी प्राइस सेगमेंट्स में देखी जा रही है. इकॉनमी रेंज (10,000 रुपये से कम) में साल-दर-साल 75% की बढ़ोतरी हुई है, मिड-रेंज (10,000–20,000 रुपये) में 70% की और प्रीमियम सेगमेंट (20,000 रुपये से अधिक) में 150% की वृद्धि दर्ज की गई है. यह दर्शाता है कि ग्राहक घरों और कार्यस्थलों में इनडोर एयर क्वालिटी सुधारने के लिए समाधानों को लेकर बेहद जागरूक और उत्सुक हैं

 कुछ लोकप्रिय एयर प्यूरीफायर मॉडल्स इस प्रकार हैं:
·    हनीवेल एयर प्यूरीफायर घर और ऑफिस के लिए: 3-स्तरीय फिल्ट्रेशन सिस्टम जिसमें प्री-फिल्टर, एच 13 एचईपीए फिल्टर और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर शामिल हैं. यह धुआं, धूल, परागकण और हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों को प्रभावी रूप से फिल्टर करता है. कीमत: 4,998 रुपये.
·    यूरेका फोर्ब्स एयर प्यूरीफायर 150: 360-डिग्री एयर इंटेक तकनीक के साथ 3-स्तरीय शुद्धिकरण और एचईपीए एच 13 फिल्टर की सुविधा. कीमत: 4,999 रुपये.
·    हीरो ग्रुप का क्यूबो स्मार्ट एयर प्यूरीफायर क्यू 200: एचईपीए एच 13 फिल्टर और क्यूसेंस एआई तकनीक से लैस. इसमें ऑटो, मैनुअल और स्लीप मोड जैसे फीचर्स हैं. फिल्टर की उम्र लगभग 9,000 घंटे तक. कीमत: 6,790 रुपये.
·    फिलिप्स एसी 0920 स्मार्ट एयर प्यूरीफायर: पर्सनल स्पेसेज़ के लिए 2-लेयर एचईपीए फिल्ट्रेशन सिस्टम. यह धूल, परागकण, स्मॉग और हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों को फिल्टर करता है. कीमत: 8,429 रुपये.
·    क्यूबो स्मार्ट एयर प्यूरीफायर क्यू 500: 4-लेयर फिल्ट्रेशन सिस्टम के साथ स्मार्ट ऑटो मोड, ऐप और वॉयस कंट्रोल की सुविधा. कीमत: 9,990 रुपये.
·    फिलिप्स AC0950 स्मार्ट वाई-फाई एयर प्यूरीफायर: 360-डिग्री एयर मॉनिटरिंग और एयर+ ऐप कंट्रोल की सुविधा. यह हवा को प्रति सेकंड 1,000 बार स्कैन करता है. कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल डिज़ाइन के साथ टॉप डिस्प्ले पैनल की विशेषता. कीमत: 10,400 रुपये.
·    कोवे एयरमेगा एआईएम एयर प्यूरीफायर: एंटी-वायरस ग्रीन ट्रू एचईपीए फिल्टर के साथ 99.99% दक्षता, जो वायरस को पकड़ने और खत्म करने में सक्षम है. कीमत: 12,499 रुपये.
·    कोवे एयरमेगा 250 (एपी -1019 सी): पेटेंटेड कार्बन फिल्टर के साथ 8,500 घंटे की फिल्टर लाइफ. स्मार्ट ऑटो मोड और यूज़र-फ्रेंडली कार्ट्रिज सिस्टम की सुविधा. कीमत: 15,999 रुपये.
·    श्याओमी स्मार्ट एयर प्यूरीफायर 4: तेज शुद्धिकरण क्षमता, यह मात्र 7 मिनट में एक सामान्य कमरे की हवा साफ कर देता है. श्याओमी होम ऐप के जरिए स्मार्ट और ऊर्जा-कुशल नियंत्रण की सुविधा. कीमत: 17,999 रुपये.
·    डायसन एयर प्यूरीफायर कूल पीसी 1: एयर मल्टीप्लायर तकनीक के साथ 350° ऑसिलेशन और 290 लीटर प्रति सेकंड एयरफ्लो की क्षमता. इसमें नाइट मोड और ऑटो मोड दोनों शामिल हैं. कीमत: 39,899 रुपये.