एवीएस न्यूज. भोपाल

 कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट  के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। देश के राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों  में प्रवेश के लिए आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा में एक बार फिर भोपाल मुख्यालय वाले  संस्थान टॉपर्सरैंकर्स- लीगल एज के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

जारी परिणामों के अनुसार, अखिल भारतीय स्तर पर शीर्ष तीन स्थानों (अखिल भारतीय रैंक 1, 2 और 3) पर इसी संस्थान के छात्रों ने जगह बनाई है। यह पिछले 6 वर्षों में चौथा अवसर है जब इस संस्थान के छात्रों ने शीर्ष तीनों रैंक  हासिल की हैं। संस्थान द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, टॉप 10 में उनके 7 छात्र और टॉप 100 में 51 छात्र शामिल हैं, जो इस परीक्षा में संस्थान की मजबूत पकड़ को दर्शाता है। केवल लीगल एज से मिली मार्गदर्शन -एआईआर 1 गीताली राजस्थान के श्रीगंगानगर की रहने वाली गीताली गुप्ता ने एआईआर  1 हासिल की है।

अपनी सफलता पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए गीताली ने कहाकि मेरे माता-पिता ने मुझे बचपन से अनुशासन सिखाया, और लीगल एज के वॉरियर्स गोल्ड बैच ने उस अनुशासन को सही दिशा दी। मैंने अपनी तैयारी के दौरान निरंतरता पर सबसे अधिक जोर दिया।